UP: डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने चलाया कार्रवाई का चाबुक, 17 लापरवाह चिकित्साधिकारी बर्खास्त

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बड़ी कार्रवाई की है. उन्होंने सरकारी अस्पतालों में लापरवाही बरतने वाले चिकित्साधिकारियों पर कार्रवाई का चाबुक चलाया हैं. 17 चिकित्साधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया है. ये डॉक्टर लंबे समय से ड्यूटी से लगातार अनुपस्थित पाए गए थे.

मरीजों के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले चार चिकित्साधिकारियों के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं. वहीं, स्थानांतरण के बाद नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण न करने वाले डॉ. गजेंद्र सिंह के विरुद्ध विभागीय जांच के निर्देश जारी किए गए हैं.

बीकेटी ट्रामा सेंटर के चार चिकित्साधिकारियों से कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में स्पष्टीकरण तलब किया गया है. इसके अलावा, तीन चिकित्साधिकारियों को लापरवाही पर चेतावनी जारी की गई है.

उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना और कार्य में लापरवाही के मामलों में पांच चिकित्साधिकारियों की वेतन वृद्धि रोकने के साथ परनिंदा दंड दिया गया है. वहीं, क्रय नीति के विपरीत दवा खरीदने के दोषी पाए गए दो चिकित्साधिकारियों की पेंशन में 10 प्रतिशत कटौती के निर्देश दिए गए हैं. डिप्टी सीएम के कार्रवाई के चिकित्सा विभाग में खलबली मच गई हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version