सोमवार से शुरु होगा UP विधानमंडल सत्र: सदन के शांतिपूर्ण संचालन के लिए हुई सर्वदलीय बैठक, CM योगी रहे मौजूद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP Vidhan Mandal Session: सोमवार से यूपी में शुरू हो रहे विधानमंडल के सत्र को लेकर रविवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में सभी दलों के साथ सदन की कार्यवाही शांतिपूर्ण ढंग से संचालित करने के लिए सहमति बनाने का प्रयास किया गया.

बैठक में सत्ता पक्ष की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर सत्ता पक्ष की तरफ से मौजूद रहे.

वहीं, विपक्ष की ओर से नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, लोकदल के नेता राजपाल बालियान, कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना, जनसत्ता दल से कुंवर रघुराज प्रताप सिंह मौजूद रहे.

बैठक में सभी विपक्षी दलों से विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को सुचारुरूप ढंग से चलाने की अपील की. वहीं, कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में विधानसभा के संचालन की रूपरेखा बनी.चार दिन चलने वाले विधानमंडल सत्र में कई विधायी कार्य पूरे किए जाएंगे.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version