UP: शराब के शौकीनों की बल्ले-बल्ले, क्रिसमस-नए वर्ष पर देर तक खुली रहेंगी दुकानें

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: क्रिसमस और नए वर्ष पर शराब के शौकीनों की बल्ले-बल्ले रहेगी. उत्तर प्रदेश में आबकारी विभाग ने निर्णय लिया क्रिसमस और नए वर्ष पर शराब की दुकानें एक घंटे देर तक खुलेंगी.

इसके लिए जिलों में पत्र भेजकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है. यानी 24-25 और 31 दिसंबर को शराब-बीयर और देशी शराब की दुकानें सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक खुली रहेंगी. आम दिनों में ये दुकानें सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खुलती हैं.

आबकारी आयुक्त सैंथिल पांडियन सी ने इस संबंध में जिलों को लेटर भेज दिया है. अब जिलाधिकारी के माध्यम से इस बाबत सूचना संबंधित को भेजी जाएगी. इसके साथ ही इसकी सूचना सभी दुकानदारों को आबकारी इंस्पेक्टर के माध्यम से भेजी जाएगी.

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version