UP: बड़ी कार्रवाई, 26 चिकित्सकों की बर्खास्तगी के निर्देश, लापरवाही का आरोप

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: स्वास्थ्य विभाग में ड्यूटी के प्रति लापरवाह रहने और गैर हाजिर होने की वजह से डॉक्टरों पर बड़ी कार्रवाई की गई है. उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को इन सभी डॉक्टरों को बर्खास्त करने का निर्देश दिया है. वहीं, तीन चिकित्सकों की दो साल के लिए दो-दो वेतन वृद्धियां रोकीं गई गई हैं, जबकि एक को परनिंदा प्रविष्टि दी गई है.

जिन डॉक्टरों पर गाज गिरी है, उनमें सिद्धार्थनगर, ललितपुर, बलिया, जालौन, बरेली और मैनपुरी के चिकित्सक शामिल हैं. इस सूची में बहराइच, सहारनपुर, बस्ती, रायबरेली, मथुरा, फिरोजाबाद और शाहजहांपुर के भी डॉक्टर शामिल हैं.

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन को उच्च श्रेणी की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की पहली प्राथमिकता है. लापरवाही बरतने वाले चिकित्सकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. इस मामले में स्वास्थ्य महानिदेशालय में संयुक्त निदेशक के पद पर तैनात डॉ. नीना वर्मा से स्पष्टीकरण मांगा गया है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version