UP: अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस पर आयोजित होगा राष्ट्रीय वानिकी संवाद, CM योगी करेंगे शुभारंभ

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊः अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर शनिवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उत्तर प्रदेश कैम्पा की ओर से एक दिवसीय अरण्य समागम राष्ट्रीय वानिकी संवाद आयोजित होगा.

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाएगा. इस दौरान वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अरुण कुमार सक्सेना, वन राज्यमंत्री के.पी. मलिक, प्रमुख सचिव पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन वी. हेकाली झिमोमी और प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम में वानिकी के क्षेत्र में हो रहे नवाचार, वन प्रबंधन का आधुनिकीकरण व डिजिटलीकरण, मानव-वन्यजीव संघर्ष नियंत्रण और कैम्पा निधि के प्रभावी उपयोग जैसे विषयों पर चर्चा होगी.

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version