UP News: आबिद अंसारी और शबनम ने बदली अपनी पहचान, अब जाने जाएंगे आर्यन और खुशबू के नाम से

UP News: अन्य धर्मों के तमाम लोग हिंदू धर्म और संस्कृति से प्रभावित होकर अपना धर्म छोड़कर हिंदू धर्म में शामिल हुए है. इसी कड़ी में हिंदू धर्म अपनाने में एक और शख्स शामिल हो गया। यह शख्स आजमगढ़ जिले है. इस शख्स ने मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया है. उन्होंने अपना नाम आबिद अंसारी से बदलकर आर्यन राजभर रख लिया है. उनके इस निर्णय का समर्थन करते हुए पत्नी ने भी अपना नाम शबनम से बदलकर खुशबू रख लिया है. आर्यन का दावा है कि उन्होंने ये कदम मथुरा-वृंदावन दर्शन के बाद उठाए हैं. वह कहते हैं कि उनका मन अचानक बदल गया और उन्होंने हिंदू धर्म अपना लिया.

धर्म परिवर्तन का यह मामला आजमगढ़ के जहानागंज थाना क्षेत्र से समाने आया है. यहां के मुस्लिम परिवार ने इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया है. सैंकड़ों लोगों की मौजूदगी में परिवार के मुखिया आबिद अंसारी ने गंगा जल से आचमन कर जनेऊ धारण कर पूजा-पाठ किया और फिर आबिद अंसारी ने अपना नाम बदलकर आर्यन राजभर बन गए. वहीं उनकी पत्नी ने अपना नाम शबनम से खुशबू रख लिया है. उनके दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं, जिनको भी हिंदू नाम दे दिया गया है. मालूम हो कि आबिद अंसारी एक स्थानीय स्कूल में वाहन चालक हैं. बताया जा रहा है कि बचपन से ही वे अपने धर्म को लेकर संजीदा थे, लेकिन बीते कुछ माह से उनका व्यवहार बदल गया. बताया जा रहा है कि उन्होंने नमाज़ पढ़ना बंद कर दिया था और मस्जिद भी जाना छोड़ दिया था. इसके बजाए वह मंदिर जाने लगे और हिंदू देवी-देवताओं की पूजा करने लगे थे.

बोले आर्यन- बहुत पहले ही बदल चुका था मन
हिंदू धर्म अपनाने को लेकर मीडिया से पूछे गए सवालों के जवाब में आर्यन राजभर ने बताया कि 14 साल पहले ही उन्होंने धर्म परिवर्तन करने की सोच ली थी. जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के जिस सुरेश सिंह की गाड़ी वह चलाते थे, वह गायत्री माता के उपासक थे. उन्हीं के साथ कई बार हरिद्वार, अयोध्या गए.

आर्यन ने बताया कि इसके साथ ही पांच वर्ष तक जन्माष्टमी का त्योहार भी मनाया. सुरेश सिंह के साथ जब आगरा, मथुरा, वृंदावन और बांके बिहारी के मंदिर गए, राधा-कृष्ण का दरबार देखा तो हिंदू धर्म में वापसी का पूरा मन बना लिया. वह कहते हैं कि मन बहुत पहले ही बदल चुका था, लेकिन गांव वालों को इस बात की जानकारी अभी हुई है. इस बारे में उनकी पत्नी का कहना है कि धर्म परिवर्तन कर मुझे भी बहुत अच्छा लग रहा है. घर-परिवार के सभी लोग सहमत हैं. यह जानकारी सामने आ रही है कि तीन दिन पहले ही आबिद ने हिंदू धर्म अपनाया है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version