UP News: भारत की राजनीति के अजातशत्रु थे अटल जीः CM योगी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: अटल जी भारत की राजनीति के अजातशत्रु थे. उन्होंने भारत की राजनीतिक अस्थिरता को उभारने के साथ देश के अंदर राजनीति में शुचिता और पारदर्शिता का एक आदर्श प्रतिमान रखा था. यह बातें सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री की स्मृतियों को याद करते हुए कही.

सीएम योगी ने कहा
सीएम योगी ने कहा कि पिछले साढ़े नौ वर्षों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुरक्षा और सुशासन के जो नए प्रतिमान स्थापित किए हैं, उसकी आधारशिला अटल जी ने अपने शासनकाल में ही रख दी थी.
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सहित अन्य सरकारें अटल जी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मना रही हैं. उनका स्मरण करते हुए उनके मूल्यों और आदर्शों के प्रति पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प भी ले रही हैं.

यह वर्ष अटल जी की जन्मशताब्दी वर्ष की शुरुआत भी है. सभी जानते हैं कि 25 दिसंबर 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में उनका जन्म हुआ था, लेकिन उन्होंने कर्म भूमि के रूप में उत्तर प्रदेश को चुनने के साथ ही यहां पर शिक्षा भी ग्रहण की. वहीं आगरा के बटेश्वर को उनकी पैतृक भूमि के रूप में जाना जाता है.

अटल जी ने समाज और राष्ट्र को एक नई दिशा दी
सीएम योगी ने कहा कि अटल जी ने समाज और राष्ट्र को एक नई दिशा दी है. ऐसे में सरकार उनके आदर्शों को अपनाकर काम करेगी. वहीं सरकार साहित्यिक क्षेत्र में अटल जी की स्मृतियों को भी जीवंत बनाए रखने के लिए ग्राम्य पंचायत से लेकर प्रदेश स्तर तक अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करेगी.

इसके अलावा बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल से लेकर विवि और अन्य एकेडमिक संस्थानों में उनकी साहित्यिक रुचि, पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान के बारे में बताया जाएगा. इस अवसर पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, मेयर सुषमा खर्कवाल आदि उपस्थित रहे.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version