Up News: CM योगी की घोषणा, उत्तर प्रदेश में इस दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Up News: यूपी में अगले माह 7 अक्टूबर को सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे. इस बात की घोषणा खुद राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की है. सीएम योगी ने इस अवकाश की घोषणा महर्षि वाल्मीकि जयंती को लेकर की.

महर्षि वाल्मीकि जयंती के दिन सभी स्कूल-कॉलेज, बैंक और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे. राज्य के मुख्यमंत्री ने श्रावस्ती में कहा, ‘7 अक्टूबर को भगवान वाल्मीकि की जयंती पर प्रदेश में छुट्टी रहेगी. हर देव मंदिर में रामायण का अखंड पाठ आयोजित किया जाएगा.’ अवकाश के संबंध में मुख्यमंत्री योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने हैंडल (@myogiadityanath) से एक पोस्ट भी साझा किया.

एक्स पर किए गए पोस्ट में सीएम योगी ने लिखा

एक्स पर किए गए पोस्ट में मुख्यमंत्री योगी ने लिखा, ‘7 अक्टूबर को भगवान महर्षि वाल्मीकि की पावन जयंती है, हम घोषणा कर रहे हैं कि उस दिन प्रदेश में छुट्टी का दिवस रखेंगे.’

सीएम योगी ने दी करोड़ों की सौगात 

मालूम हो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीते शनिवार को श्रावस्ती पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने 510 करोड़ रुपये की 38 योजनाओं का लोकार्पण और 22 योजनाओं का शिलान्यास किया था. राज्य के मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार सबका साथ, सबका विकास की नीति पर काम कर रही है.

उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा, “कुछ लोगों को विकास रास नहीं आता. वे लोग तालिबानी व्यवस्था पर विश्वास करते हैं. मैं उनसे कहना चाहता हूं, तालिबानी व्यवस्था और दारुल इस्लाम की उनकी मंशा जन्नत में भी पूरी नहीं होने वाली है.”

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version