UP: आज सता सकती है भीषण गर्मी, रात से बदलेगा मौसम, मंगलवार से दो दिन तक पूरे UP में बारिश का अलर्ट

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Weather of UP: यूपी में पिछले कई दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव का क्रम जार है. भीषण गर्मी और तपिश की वजह से आम और खार सभी बेहाल हैं. सोमवार को भी पूरे प्रदेश में गर्मी की आशंका है. हालांकि, सोमवार की शाम से मौसम के बदलाव का अलर्ट जारी किया गया है. प्रदेश के पश्चिमी जिलों में मौसम पूरी तरह से बदल सकता है. बाकी जगहों पर कोई खास बदलाव नहीं होगा. मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को पूरे प्रदेश में बारिश के आसार हैं. इससे तापमान चार डिग्री तक कम होने का अनुमान है. रविवार को पूरे दिन लोग भीषण उमस से बेहाल रहे. झांसी, प्रयागराज और अमेठी में तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया.

वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया

वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को पूरे प्रदेश में बारिश होगी. यह सिलसिला बुधवार और बृहस्पतिवार को भी कई इलाकों में जारी रहेगा. इस दौरान कई जगह 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी. उन्होंने बताया कि 5 जून से गर्मी बढ़ना शुरू होगी और तापमान 3 से 5 डिग्री चढ़ेगा. इस दौरान पछुवा हवा चलेगी.

इन जिलों में वज्रपात की चेतावनी

मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर और शामली.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version