UP: लोकार्पण कार्यक्रम में CM योगी बोले- अब पूरे शहर में बदलता हुआ गोरखपुर दिखाई देता है

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ग्रीन सिटी से माधोपुर बांध तक सड़क चौड़ीकरण से आवागमन आसान हुआ है. यह सिटी के आवागमन को सुगम बनाने के लिए मार्ग है. अब पूरे शहर में बदलता हुआ गोरखपुर दिखाई देता है. अब विकास के ढेर सारे कार्य विकास की नई पहचान दिला रहे हैं.

सीएम योगी मंगलवार को सूरजकुंड में ग्रीन सिटी से माधोपुर बांध तक सड़क चौड़ीकरण कार्य के लोकार्पण के बाद कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि लगभग दो किलोमीटर लंबा और 70 करोड़ की लागत से यह कार्य पूरा हुआ है. आवागमन आसान हुआ है.

सीएम ने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों को पहले तमाम तरह की कठिनाइयां होती थीं. संकरा मार्ग होने के कारण ट्रक और बड़े वाहन नहीं आ पाते थे. अभी आपकी कनेक्टिविटी को और अच्छा किया जाना है. जिन्हें अब सोनौली या वाराणसी की तरफ जाना है, उन्हें अब शहर में आने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

हर्बर्ट बंधे के चौडीकरण का भी काम हो रहा है. लखनऊ जाने के लिए भी गोलघर और टीपी नगर जाने की जरूरत नहीं. सीधे बंधा पकड़े और कलेसर होते हुए निकल जाएं. इन सभी कार्यों से आपके जीवन में सुगमता हो, लाभ प्राप्त हो.

सीएम योगी ने सांसद की ली चुटकी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मजाकिया अंदाज में कहा कि सांसद जी आज पता नहीं क्यों भाषण नहीं दिए. लग रहा ज्यादा दावत दे दिए हैं. कितने लोग गए थे? यही नहीं कालीबाड़ी के बाबा पर भी सीएम योगी मजाकिया लहजे में दिखे. बोले, कितने लोगों ने कालीबाड़ी के बाबा की फिल्म को देखा है?

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version