UP Weather: यूपी में बदसा मौसम, 30 जिलों में गरज-चमक संग बूंदाबांदी का अलर्ट

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP Weather: यूपी के विभिन्न इलाकों में हुई बूंदाबांदी और तेज हवाओं से पूर्वी और तराई हिस्सों में मौसम बदल गया है. गर्म हवा और लू के थपेड़ों से लोगों को काफी राहत मिलने के साथ ही मौसम सुहाना हो गया है. तराई के इलाकों में सुबह-शाम बूंदाबांदी के बाद ठंडी हवाओं की वजह से गर्मी का प्रभाव काफी हद तक कम हो गया है. प्रदेश के पूर्वी हिस्से में दिन के तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक कि गिरावट देखने को मिली है.

मौसम विभाग ने बुधवार के लिए उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से के 30 जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबादी का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही इन इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की भी चेतावनी जारी की गई है.

एक और विक्षोभ हो रहा सक्रिय, पूरे प्रदेश में होगी बूंदाबांदी

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मई की शुरुआत में ही एक नया शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. यह प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी संभागों को अपनी गिरफ्त में लेगा. 2 से 4 मई के बीच दोनों संभागों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी देखने को मिलेगी. इसके असर से अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी. कुछ दिन और हीट वेव से राहत मिलेगी.

गरज–चमक संग इन जिलों में वज्रपात की संभावना

चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, सोनभद्र, मिर्जापुर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर एवं आसपास के इलाकों में गरज-चमक संग वज्रपात की संभावना.

Latest News

Pakistan Missile Test: पाकिस्तान ने बढ़ाई सैन्य ताकत, स्वदेशी मिसाइल ‘फाज’ का किया सफल परीक्षण

Pakistan Missile Test: पाकिस्तान ने सैन्य ताकत बढ़ाई है. स्वदेशी रूप से विकसित तथा हवा से हवा में मार...

More Articles Like This

Exit mobile version