UP: पेड़ पर इस हाल में लटके मिले पति-पत्नी के शव, खुली रह गई लोगों की आंखें

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

फर्रुखाबाद: यूपी के फर्रुखाबाद से दुखद खबर सामने आ रही है. मंगलवार को पेड़ की टहनी पर पति और पतनी का शव लटकता हुआ मिला. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच-पड़ताल में जुट गई.

आम के पेड़ पर फंदे में लटका था पति-पत्नी का शव

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की शाम करीब चार बजे गांव के बाहर कुछ लोगों ने आम के पेड़ की टहनी से एक महिला और पुरुष का शव लटकते हुए देखा. दोनों शव पेड़ की एक ही डाल पर लटक रहे थे. इसकी जानकारी होने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो हो गई. मृतकों की पहचान अमृतपुर क्षेत्र के गांव लीलापुर निवासी अनिल सोलंकी के पुत्र शशांक सिंह (23 वर्ष) और उसकी पत्नी अंशु (20 वर्ष) के रूप में हुई.

साड़ी के एक सिरे पर पति और दूसरे पर लटका था पत्नी का शव

लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. साड़ी के एक सिरे पर शशांक सिंह का शव था तो दूसरे छोर पर अंशु का. पुलिस ने परिवार के लोगों से पूछताछ करने के बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुटी है.

ढाई वर्ष पहले शशांक की अंशू से हुई थी शादी

बताया गया है कि करीब ढाई वर्ष पहले शशांक का विवाह अंशू के साथ हुआ था. शशांक दिल्ली में नौकरी करता था और एक सप्ताह पहले ही वह दिल्ली से वापस घर आया था. शशांक के एक वर्षीय पुत्र सुधांश है. घटना को लेकर ग्रामीण तरह-तरह का कयास लगे रहे हैं. फिलहांल, पुलिस हर एंगल से घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version