UP: यूपी में मौसम के बेईमान होने का संकेत, कई जिलों में बारिश संग पड़ सकते हैं ओले

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Weather In Up: पिछले कई सप्ताह से उत्तर प्रदेश में मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है. इस दौरान कभी तेज धूप तो कई जिलों में झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश और ओले भी गिर रहे हैं. इसी क्रम में बृहस्पतिवार को दिन में तेज धूप रही, लेकिन रात में कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई.

मौसम विभाग का कहना है कि नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से सहारनपुर, शामली, मेरठ, नोएडा सहित पश्चिम के 18 जिलों में तेज हवा और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना है. शुक्रवार और शनिवार के बीच बारिश के साथ ही इन जिलों में वज्रपात और ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है. करीब 11 जिलों में ओले गिर सकते हैं.

इधर बृहस्पतिवार को धूप की तपिश और भीषण गर्मी ने लोगों को असहज किया. बांदा में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया, जबकि प्रयागराज में 40 डिग्री, वाराणसी व हमीरपुर में 39.5 डिग्री और कानपुर में 39.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ.

वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार से विक्षोभ के सक्रिय होने से पश्चिमी यूपी से बारिश का दौर शुरू होकर शनिवार को पूर्वी यूपी में पहुंचेगा. इस दौरान कई हिस्सों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने और ओलेगिरने की भी संभावना जताई गई है.

इन जिलों में है तेज हवा के साथ गरज-चमक की संभावना

महोबा, झांसी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर ललितपुर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, बिजनौर, अमरोहा व आसपास के इलाकों में.

Latest News

Aaj Ka Suvichar 26 August 2026: आज के 10 अनमोल विचार, जो बढ़ाएंगे आपका आत्मविश्वास

26 अगस्त 2026 के 10 शानदार सुविचार पढ़ें, जो मेहनत, आत्मविश्वास, धैर्य, समय की कीमत और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं.

More Articles Like This

Exit mobile version