UP Weather Update: गुलाबी ठंड के बीच मौसम ने बदली करवट, यूपी में 3 दिनों तक बारिश का अलर्ट

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. दिन में उमस वाली गर्मी तो रात में सर्दी का एहसास हो रहा है. वहीं सुबह कोहरा भी देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान में कमी देखने को मिलेगा. वहीं आगामी तीन दिनों तक कई हिस्सों में रिमझिम बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है. जानिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान…

जानिए मौसम का हाल
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज यानी 14 अक्टूबर को ज्यादात्तर हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा. जिसकी वजह से गर्मी आज भी लोगों को थोड़ा परेशान कर सकती है. मौसम साफ होने की वजह से प्रदेशवासियों को तेज धूप का सामना करना पड़ रहा है. अगर बात की जाए पश्चिमी यूपी की तो यहां तेज धूप के बीच आंशिक बादल छाए रहेंगे. वहीं शाम को हल्की ठंड का एहसास होगा.

3 दिनों तक बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले तीन दिनों यानी 15 से 17 अक्टूबर तक उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं रविवार को पश्चिमी यूपी के कुछ स्थानों पर बारिश, गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना हैं. बता दें कि सोमवार को मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बिजनौर बागपत, मेरठ, अमरोहा, मुरादाबाद और रामपुर में एक या दो स्थानों हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोप के सक्रिय होने से मौसम में यह बदलाव देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर आंधी के साथ बारिश और बिजली गिरने की भी संभावना जताई है. बारिश के साथ ही तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगा और प्रदेश में गुलाबी ठंड पूरी तरह से एक्टिव हो जाएगी. बीते 24 घंटों में सर्वाधिक तापमान आगरा में 37.9 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान मेरठ में 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ेंः Gold Silver Price Today: लंबे उछाल के बाद सोने-चांदी के दाम स्थिर, जानिए ताजा भाव

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version