UP Weather Update: यूपी में मौसम विभाग की चेतावनी, इन जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. लौटता मानसून प्रदेश में जमकर बारिश कर रहा है. बारिश के चलते मौसम सुहाना बना हुआ है. वहीं आज मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. आइए जानते हैं आज के मौसम का हाल…

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है. इसमें चित्रकूट, बांदा, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आस-पास के इलाकों में भारी बारिश के साथ ही बिजली गिरने का पूर्वानुमान है.

जानिए 10 सितंबर के मौसम का हाल
मौसम विभाग ने 10 सितंबर को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. वहीं लखनऊ, अमेठी, अयोध्या, बदायूं, बहराइच, बाराबंकी, बरेली, एटा, फर्रुखाबाद, गोंडा, हरदोई, कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर देहात
कासगंज, लखीमपुरखीरी और मैनपुरी तेज बारिश की संभावना है.

ये भी पढ़ेंः Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में जरा सा उछाल, नहीं बढ़े चांदी के भाव, जानिए लेटेस्ट रेट

Latest News

ट्रंप के ट्रायम्फल आर्च पर संकट के बादल, जज ने निर्माण कार्य पर लगाई रोक

Trump Triumphal Arch: ट्रंप के ट्रायम्फल आर्च निर्माण कार्य पर संकट के बादल मंडराते दिख रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति...

More Articles Like This

Exit mobile version