दिल्ली NCR समेत UP में मौसम विभाग की चेतावनी, इन जिलों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना

UP Weather Update Today: दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश हिमाचल प्रदेश समेत पूर्वी भारत के ज्यादात्तर हिस्सों में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है. सुबह से ही झमाझम हो रही बारिश से मौसम सुहाना हो गया है. मौसम विभाग ने आज से अगले 24 घंटे तक दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश पूर्वोत्तर भारत और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है. जानिए आज का मौसम…

उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबाकि राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलो में बारिश वाला मौसम बना हुआ है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के 30 से ज्यादा जिलों में बहुत तेज बारिश और कुछ जगह तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है. बता दें कि प्रदेश में मंगलवार से हो रही बारिश के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है.

यूपी के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक उत्तर प्रदेश के बस्ती, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, पीलीभीत, श्रावस्ती और बरेली के आसपास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

इन जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटे तक यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है. मौसम विभाग के मुताबिक बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर,फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, कासगंज, एटा, आगरा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई जगहों पर बिजली गिरने की संभावना है.

ये भी पढ़ेंः Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत में जबरदस्त उछाल, जानिए आज का लेटेस्ट रेट

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version