UP Weather Update: यूपी में जल्द शुरू होगा रिमझिम बारिश का दौर, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम

UP Weather Update: किसी ने सच ही कहा है कि ईश्वर की माया कहीं धूप कहीं छाया, ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि अगस्त के महीने में देश के कई हिस्सों में भयंकर बारिश ने जन जीवन को तबाह कर दिया, तो कहीं पर लोगों को बूंद भर बारिश के लिए तरसना पड़ा. बता दें कि अगस्त महीने में उत्तर भारत के राज्यों में ऐतिहासिक तौर पर औसत से कम बारिश हुई है. मौसम विभाग की मानें तो अल नीनो की वजह से अगस्त महीने में कम बारिश देखने को मिली है. वहीं अगर बात की जाए उत्तर प्रदेश की तो यहां एक मौसम एक बार फिर करवट लेगा और झमाझम बारिश का दौर शुरू होगा. आइए जानते हैं मौसम का हाल…

जानिए यूपी के मौसम का हाल
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से बारिश ना होने की वजह से उमस और गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. सितंबर के महीने में मई और जून जैसी गर्मी पड़ रही है. वहीं मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में जल्द ही रिमझिम बारिश का दौर शुरू होगा और लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिलेगी. मौसम विभाग ने आज पश्चिमी यूपी में मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई है. वहीं पूर्वी यूपी में एक या दो स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है.

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में मानसून एक बार फिर से करवट लेगा और हल्की-फुल्की बारिश का सिलसिला शुरू होगा. जिससे लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिलेगी. हालांकि इस साल सितंबर के महीने में अधिकतम और न्यूनतम तापमान अपने सामान्य डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहेंगे. जिसके चलते सितंबर का महीना सबसे गर्म रहने वाला है.

ये भी पढ़ेंः Aditya L1 Launch LIVE Updates: भारत का पहला सौर मिशन आदित्य एल1, 11:50 बजे होने वाला है लॉन्च

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version