नए अंदाज और नए आवाज में सुनाई जाएगी तथागत की जीवनी

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Varanasi: सारनाथ में जल्द ही भगवान बुद्ध की सम्पूर्ण जीवन की कथा नए रंग-रूप में सुनने और देखने को मिलेगी। योगी सरकार सारनाथ में लाइट एंड साउंड शो को अत्याधुनिक तकनीकी 8 -डी सिस्टम से कराने की तैयारी कर रही है। इस शो की अवधि 20 मिनट और बढ़ा दी गई है। अब भगवान बुद्ध के सम्पूर्ण जीवनी को लेज़र प्रोजेक्शन एंड शो के माध्यम से दिखाया जाएगा। अगले दो महीने में नए कलेवर में सारनाथ में साउंड एंड लाइट शो शुरू किया जाना प्रस्तावित है।
उपनिदेशक पर्यटन राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि सारनाथ में लाइट एंड शो 8 -डी सिस्टम ,7 चैनल ऑडियो सिस्टम से प्रसारित किया जाएगा। जिससे साउंड इफ़ेक्ट तथा क्वालिटी काफी उम्दा हो जाएगी। लेज़र प्रोजेक्शन एंड शो 4-K क्वैलिटी और 3-डी इफ़ेक्ट के साथ दिखाया जाएगा, जिससे पिक्चर क्वालिटी काफी उच्च गुणवक्ता की दिखाई देगी। शो की अवधि 25 मिनट से बढ़ाकर 45 मिनट किया जा रहा है, जिससे भगवान बुद्ध के जीवन से जुड़े सभी स्थानों का प्रसंग दिखाया जा सके।
उपनिदेशक पर्यटन ने बताया कि हिंदी और इंग्लिश में संचालित होने वाले लाइट एंड साउंड शो में भविष्य में तीसरी भाषा पाली भी जोड़ा जाना प्रस्तावित है। सारनाथ में पहले से चल रहे लाइट एंड साउंड शो को नए और आधुनिक तकनीक से बनाए जाने की लागत लगभग 8 करोड़ है।
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version