Weather Update: पहाड़ों में बर्फबारी तो उत्तर भारत में झमाझम बारिश, इन राज्यों में आंधी-पानी का अलर्ट

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है. वहीं, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग की माने तो बारिश और बर्फबारी से ठंड में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी हो सकती है. आइए जानते हैं आज के मौसम का हाल…

दिल्ली एनसीआर के मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक अगर बात करें दिल्ली एनसीआर के मौसम की तो यहां सुबह से ही रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी है, राजधानी दिल्ली में 4 फरवरी यानी रविवार को तेज हवा के साथ तूफान आने की भी संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 8 फरवरी तक आसमान साफ ​​रहेगा और मध्यम कोहरा रहने की संभावना है.

अन्य राज्यों के मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक अगर बात करें अन्य राज्यों की तो पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग स्थानों पर 5 फरवरी को भारी बारिश, बर्फबारी के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, ओडिशा, असम, हिमाचल प्रदेश और मेघालय में 4 और 5 फरवरी को घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

आंधी पानी का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरे उत्तर भारत में देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कुछ स्थानों पर आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई है. वहीं, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 30-40 मील प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ आंधी आ सकती है.

यूपी में भी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक अगर बात करें उत्तर प्रदेश के मौसम की तो मौसम विभाग ने यहां भी तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है. पश्चिमी विक्षोभ के चलते यूपी में रविवार और सोमवार को गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी और कई जगहों पर ओले भी गिरेंगे. रविवार से सोमवार के बीच आगरा, अमरोहा, इटावा, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, कानपुर और प्रयागराज और आसपास के इलाकों में ओले पड़ने की ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

ये भी पढ़ें-

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत में गिरावट, जानिए कितना हुआ सस्ता

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version