Yogi सरकार सभी प्रमुख त्योहारों पर यात्रियों की सरल और सुगम यात्रा का कर रही प्रबंध

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Varanasi: शक्ति की आराधना के पर्व नवरात्रि पर यदि आप विंध्याचल धाम जाना चाहते हैं तो योगी सरकार आप की राह आसान कर रही है। इसके लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम वाराणसी परिक्षेत्र से विंध्याचल के लिए 49 अतिरिक्त बस चल रही है। नवरात्रि में माँ विन्ध्यवासिनी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है, इसलिए सरकार श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए पूजा स्पेशल अतरिक्त बसों का संचालन करा रही है।
योगी सरकार सभी प्रमुख त्योहारों पर यात्रियों की सरल और सुगम यात्रा का प्रबंध करती आ रही है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम वाराणसी के क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने बताया कि विंध्याचल जाने वाले श्रद्धालुओं  की संख्या को देखते हुए पूजा स्पेशल बसे चलाई जा रही है। आम दिनों में इस रुट पर 21 बसे चलती है, इसे बढ़ाकर 70 कर दिया गया है। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि बसों का संचालन मार्ग पर नवरात्रि मेला अवधि में यात्रियों की उपलब्धता के अनुसार होगा।

डिपो रूट व बसों का संचालन

क्रमांक—डिपो — मार्ग का नाम — वर्तमान संचालित सेवा —अतिरिक्त सेवा
1—कैंट -वाराणसी -विंध्याचल — 00—10
2— – काशी-वाराणसी – विंध्याचल — 00—10
3–चंदौली -वाराणसी -विंध्याचल —02 —08
4—ग्रामीण -वाराणसी -विंध्याचल —12 —00
5— जौनपुर -जौनपुर – विंध्याचल —02 –20
6 —ग़ाज़ीपुर -ग़ाज़ीपुर – विंध्याचल —00–06
7–सोनभद्र – सोनभद्र – विंध्याचल — 02–10
8–विंध्याचल -विंध्यनगर- विंध्याचल —03–06
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version