Water Metro Ayodhya: अयोध्या को एक और सौगात, सरयू में दौड़ेगी वाटर मेट्रो; जानिए खासियत

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Water Metro Ayodhya: अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अभी 10 दिन भी नहीं हुए हैं. लेकिन विकास की परियोजनाएं तेज रफ्तार पकड़ रही हैं. बीते दिनों सरकार द्वारा राम नगरी में कई बड़ी सौगात दी गई. वहीं, अब सरयू की नदी में जल्द ही वाटर मेट्रो दौड़ेगी. फूल एयरकंडीश्नर वाले इस मेट्रो में एक साथ 50 यात्री यात्रा कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस मेट्रो की खासियत…

जानिए कहां से कहां तक होगा संचालन

आपको बता दें कि जल्द ही रामनगरी में वाटर मेट्रो की शुरुआत हो जाएगी. अयोध्या आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक अब सरयू नदी में वाटर मेट्रो का मजा लेंगे. इसकी शुरुआत अयोध्या में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है. फिलहाल वाटर मेट्रो का संचालन अयोध्या के संत तुलसीदास घाट से गुप्तार घाट तक किया जाना है. केंद्रीय जलमार्ग मंत्रालय की तरफ से जल्द ही वाटर मेट्रों राज्य सरकार को सौंप दी जाएगी. जिसके बाद राज्य सरकार द्वारा इसका परिचालन किया जाएगा.

Water Metro Ayodhya

वाटर मेट्रो की खासियत

दरअसल, यह एक तरह की मोटर बोट है, जिसे वाटर मेट्रो का नाम दिया गया है. इसके अंदर एक साथ 50 यात्री बैठ कर यात्रा कर सकते हैं. ये वाटर मेट्रो बिजली से चलाई जाएगी. इसके लिए सरयू के किनारे 2 चार्जिंग प्वाइंट्स भी बनाए गए हैं. एक बार की चार्जिंग में ये बोट, 1 घंटे का सफर तय कर सकती है. खास बात यह है कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बोट में जीवन रक्षक जैकेट्स व अन्य उपकरण भी रखे गए हैं

लाखों की संख्या में पहुंच रहें भक्त

गौरतलब है कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अयोध्या में हर रोज लाखों की संख्या में भक्तों का सैलाब पहुंच चुका है. राम मंदिर निर्माण के बाद से ही मोदी और योगी सरकार अयोध्या के कायाकल्प में जुटी है. अयोध्या में आ रहे राम भक्तों की भीड़ को सरकार इकॉनमी से जोड़ने में लगी है. इसलिए अयोध्या में एयरपोर्ट से लेकर रेलवे सेवा का विस्तार करने के बाद वाटर मेट्रो, वाटर क्रूज जैसी सेवाओं को धार दे रही है.

ये भी पढ़ें-

Beating Retreat Ceremony 2024: ऐतिहासिक विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट समारोह आज, 31 भारतीय धुनों का बनेगा गवाह

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version