सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी से पूछा-ऐसी कौन सी प्रतिभा है, जिसके लिए आपको विदेशी यूनिवर्सिटी बुलाती है?

New Delhi: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कोलंबिया में दिए बयान पर सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी भारत की छवि को विदेशी मंचों पर खराब कर रहे हैं. शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी से सवाल किया. उन्होंने पूछा कि उनमें ऐसी कौन सी प्रतिभा है जिसके कारण विदेशी विश्वविद्यालय उन्हें आमंत्रित करते हैं?

कांग्रेस में एक से एक बुद्धिमान लोग, उन्हें क्यों नहीं बुलाया जाता?

राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी में ऐसी कौन सी प्रतिभा है, जिसके लिए उन्हें विदेश की यूनिवर्सिटी बुलाती है? उन्होंने कहा कि कांग्रेस में एक से एक बुद्धिमान लोग हैं, उन्हें क्यों नहीं बुलाया जाता? सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस में पी. चिदंबरम, अभिषेक मनु सिंघवी, शशि थरूर, मनीष तिवारी जैसे बुद्धिमान और अपने-अपने विषय में विशेषज्ञ लोग मौजूद हैं. न तो जयराम रमेश और न ही सैम पित्रोदा, जो विदेश में रहते हैं और बुद्धिजीवी माने जाते हैं, उनको कभी नहीं बुलाया जाता.

विदेशी विश्वविद्यालय सिर्फ राहुल गांधी को ही क्यों आमंत्रित करते हैं?

राज्यसभा सांसद ने कहा कि विदेशी विश्वविद्यालय सिर्फ राहुल गांधी को ही क्यों आमंत्रित करते हैं? सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी को भारत में किसी भी यूनिवर्सिटीज में नहीं बुलाया जाता है. यहां तक कि 2004 से 2014 तक जब कांग्रेस केंद्र में सत्ता में थी, तब भी उन्हें नहीं बुलाया गया. सवाल ये है कि भारत के बाहर ही उनको क्यों बुलाया जाता है? ये अपने आप में यक्ष प्रश्न है. उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भारत की छवि को विदेशी मंचों पर खराब करने का आरोप लगाया.

राहुल गांधी को ये चीजें क्यों नजर नहीं आती हैं?

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने एक बार फिर विदेशी धरती पर भारत विरोधी बयान दिया है, जिससे भारत की छवि विदेशों में खराब होती है. सुशांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी के विदेशी दौरों पर दिए बयानों का हवाला देते हुए कहा कि ग्लोबल टाइम्स ने जनवरी 2023 में कहा था कि भारत ने कुछ साल में अपनी इकोनॉमी को जिस तेजी से सुधार कर दिखाया है. उससे भारत बहुत शक्तिशाली बना है. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि विदेश में जाकर बोलने वाले राहुल गांधी को ये चीजें क्यों नजर नहीं आती हैं?

इसे भी पढ़ें. लॉस एंजिल्स की तेल रिफाइनरी में लगी भीषण आग, धमाके से मची अफरा-तफरी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version