दुनिया के सबसे बड़े कार्यालय भवन का PM Modi ने किया उद्घाटन, बोले- मोदी की गारंटी पहले से जानते हैं सूरतवासी

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

SDB Inauguration Today: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सूरत डायमंड बोर्स (SDB) का उद्घाटन किया. सूरत डायमंड बोर्स अंतरराष्ट्रीय हीरे तथा आभूषण कारोबार के लिए दुनिया का सबसे बड़ा एवं आधुनिक केंद्र बन गया है. जिसका उद्घाटन पीएम मोदी ने आज किया. इसी के साथ पीएम ने सूरत एयरपोर्ट का नया एकीकृत टर्मिनल भवन का भी उद्घाटन किया. ये नया टर्मिनल भवन व्यस्ततम समय के दौरान 1,200 घरेलू यात्रियों और 600 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को संभालने की क्षमता रखता है.

वहीं, इस टर्मिनल में 3,000 यात्रियों तक बढ़ाने की व्यवस्था है. साथ ही इस हवाई अड्डे की यात्रियों को संभालने की वार्षिक क्षमता बढ़कर अब 55 लाख यात्रियों तक हो गई है.

यह भी पढ़ें: संसद की सुरक्षा में चूक मामले पर पहली बार बोले पीएम, घटना दुखद और चिंताजनक

पीएम ने लोगों को किया संबोधित

पीएम मोदी ने सूरत डायमंड बोर्स के उद्घाटन के मौके पर वहां उपस्थित लोगों को संबोधित किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा, आज सूरत शहर की भव्यता में एक और डायमंड जुड़ गया है और डायमंड भी छोटा-मोटा नहीं है, बल्कि ये तो दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है. इस डायमंड की चमक के आगे दुनिया की बड़ी से बड़ी इमारतों की चमक फीकी पड़ रही है. अब दुनिया में कोई भी कहेगा डायमंड बुर्स तो सूरत का नाम साथ आएगा. भारत का नाम भी साथ आएगा.”

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि आज सूरत के लोगों को, यहां के व्यापारियों-कारोबारियों को दो और सौगातें मिल रही हैं. आज ही सूरत एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन हुआ है और दूसरी बड़ी बात ये हुई है कि अब सूरत एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा मिल गया है. मैं सूरत के लोगों को, गुजरात के लोगों को इस अद्भुत टर्मिनल और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए बधाई देता हूं.

मोदी की गारंटी पर कही ये बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कार्यक्रम में कहा कि आजकल आप सभी ‘मोदी की गारंटी’ की चर्चा खूब सुनते होंगे. हाल के दिनों में जो चुनाव नतीजे आए, उसके बाद ये चर्चा और बढ़ गई है. लेकिन सूरत के लोग तो ‘मोदी की गारंटी’ को बहुत पहले से जानते हैं. यहां के परिश्रमी लोगों ने ‘मोदी की गारंटी’ को सच्चाई में बदलते देखा है और इस गारंटी का उदाहरण ये ‘सूरत डायमंड बोर्स’ भी है.

सबसे बड़ा कार्यालय परिसर

उल्लेखनीय है कि सूरत डायमंड बोर्स (एसडीबी) दुनिया का सबसे बड़ा कार्यालय परिसर है. ये इमारत 67 लाख वर्ग फुट से अधिक के क्षेत्र में फैली है और सूरत शहर के समीप खजोद गांव में स्थित है. जानकारी के अनुसार इस सूरत डायमंड बोर्स (एसडीबी) कच्चे और पॉलिश किए गए हीरों के साथ-साथ आभूषणों के व्यापार का एक वैश्विक केंद्र होगा.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version