सोमनाथ संस्कृत विश्वविद्यालय के वार्षिकोत्सव में बोले स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी- “युवा ही देश के भविष्य हैं …”

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Somnath Sanskrit University Annual Function: गुजरात के गिर सोमनाथ जिला स्थित वेरावल के श्री सोमनाथ संस्कृत विश्वविद्यालय के वार्षिकोत्सव का स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी और युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने उद्घाटन किया. हजारों छात्रों के बीच स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी और युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह का स्वागत हुआ. समारोह के मुख्य अतिथि स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी रहे. युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह को संबोधित किया. कार्यक्रम के दौरान स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि देश आगे बढ़ रहा है इसका श्रेय नेतृत्व को जाता है. इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि संस्कृत भाषा के प्रसार हेतु हम सबको काम करना है.

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि युवा ही देश के भविष्य हैं. वहीं, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि शिवाजी महाराज के अधूरे कार्यों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा किया. उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं होते तो अयोध्या में प्रभु राम का भव्य मंदिर नहीं बन पाता. प्रधानमंत्री मोदी के कारण देश को नई शिक्षा नीति प्राप्त हुआ है. पूर्व की सरकारों ने भारतीय शिक्षा परंपरा के संवर्द्धन हेतु कोई काम नहीं किया.

पीएम मोदी का ऋणी रहेगा देश

मुगलों की तरह पूर्व की सरकारों ने देश का नुकसान किया. देश, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऋणी रहेगा. रोहित कुमार सिंह ने छात्रों से देश को विश्वगुरु बनाने हेतु अधिक श्रम करने का अपील किया. रोहित कुमार सिंह ने कहा कि हमे भारत 2047 के लिए काम करना है. बताते चलें कि समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति डा. सुकांत सेनापति ने किया.

यह भी पढ़े: आगरा में गरजे CM योगीः कहा- अभी तक अपराधी जमानत तुड़वाकर जेल जाते थे, अब वहां भी…

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version