Kerala Accident: केरल के त्रिशूर जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया. आधी रात के करीब पनामबिकुन्नु सेंटर के पास एक कार खड़ी लॉरी से टकरा गई. जिससे 8 छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक तमिलनाडु के छात्र बताए जा रहे. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का एक-एक पोर्शन चकनाचूर हो गया.
गाड़ी का मलबा काटकर छात्रों को निकालना पड़ा Kerala Accident
ये हादसा त्रिशूर में NH 66 पर हुआ. गुरुवायूर की तरफ से कोडुंगल्लूर जा रही कार एक खड़ी लॉरी से टकरा गई. कार की हालत ऐसी हो गई थी कि छात्रों को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया गया. कार में सवार 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, एक छात्र ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. फिलहाल पुलिस छात्रों की पहचान कर रही. ताकि उनके शव को परिजनों को दिया जा सके.
STORY | Eight killed as car rams into parked lorry in Keralam’s Thrissur
Eight people, believed to be students from neighbouring Tamil Nadu, have been killed in a tragic road accident in central Keralam’s Thrissur district, police said on Saturday.
READ: https://t.co/PSaeLyLfQS… pic.twitter.com/q4p095dcCY
— Press Trust of India (@PTI_News) September 5, 2026
ये एक ब्रेकिंग न्यूज है…