Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु में विजय की सरकार का रास्ता साफ, TVK को VCK-IUML का भी समर्थन

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Tamil Nadu Government: सियासी उठा-पटक के बीच तमिलनाडु में सरकार गठन की तस्वीर अब लगभग साफ हो गई है. वीसीके ने आधिकारिक तौर पर टीवीके प्रमुख विजय को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही आईयूएमएल के दो विधायकों ने भी समर्थन दे दिया है. इसके साथ ही टीवीके राज्य विधानसभा में बहुमत के जादुई आंकड़े 118 के पार पहुंच गई है. वीसीके अध्यक्ष थोल. थिरुमावलवन ने टीवीके की ओर से चुनाव अभियान प्रबंधन संभाल रहे महासचिव आधव अर्जुना को समर्थन पत्र सौंपा. इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी तमिलनाडु में टीवीके के नेतृत्व वाली सरकार के गठन का समर्थन करेगी. वीसीके के समर्थन के बाद विजय के नेतृत्व में सरकार गठन का रास्ता आसान हो गया है.

शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन एक्टर विजय ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था. हालांकि, उनके पास महज 116 विधायकों का ही समर्थन पत्र था. इससे पहले विजय ने 6 और 7 मई को भी सरकार बनाने का दावा पेश किया था. तब राज्यपाल ने कहा था कि 118 विधायकों का समर्थन दिखाए बिना वे सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं कर सकते.

कितने दलों ने दिया समर्थन?

*कांग्रेस- सबसे पहले समर्थन देने वाले दलों में से एक. इनके पास 5 विधायक हैं.

*भाकपा- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने “स्थिर और लोकतांत्रिक शासन” के लिए अपना समर्थन दिया है. इनके पास 2 विधायक हैं.

*माकपा- मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने भी आधिकारिक तौर पर टीवीके को समर्थन पत्र सौंपा है. इनके पास 2 विधायक हैं.

*वीसीके- थोल. थिरुमावलवन के नेतृत्व वाली इस पार्टी ने आज (9 मई) अपना समर्थन पत्र सौंपकर सस्पेंस खत्म कर दिया. इनके पास 2 विधायक हैं.

*आईयूएमएल-  इस दल के दो विधायकों ने भी समर्थन दे दिया है. इसके बाद से अब बहुमत की संख्या 121 पहुंच गई है.

क्या है बहुमत का गणित?
234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत होती है, जबकि टीवीके को कुल 108 सीटें मिली थीं. कांग्रेस के 5, सीपीआई के 2, सीपीआईएम के 2 और वीसीके के 2 विधायकों के समर्थन से टीवीके गठबंधन का आंकड़ा 121 तक पहुंच गया है. हालांकि, विजय दो सीटों से विधायक हैं, इसीलिए उनकी एक ही सीट मानी जाएगी. यानी प्रभावी आंकड़ा 120 है. इसके साथ ही विजय के नेतृत्व में तमिलनाडु में नई सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है.

Latest News

सामने आई प्रतीक यादव की आखिरी ट्रिप की तस्वीर, परिवार के साथ बिताए थे हसीन पल

Prateek Yadav Last Trip Photo: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के परिवार...

More Articles Like This

Exit mobile version