Tamil Nadu Politics: TVK प्रमुख विजय ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, कल सुबह लेंगे CM पद की शपथ

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात कर टीवीके प्रमुख विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश किया. यह जानकारी पार्टी ने दी है. जानकारी के अनुसार, विजय लोकभवन पहुंचे और उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया.

विजय कल सुबह 10 बजे से सुबह सवा 11 बजे के बीच मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. सीएम पद की शपथ के लिए यही शुभ समय चुना गया है. कल का दिन तमिलनाडु की राजनीति के लिए खास दिन होगा, जब विजय नेहरू स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. जिस स्टेडियम में विजय शपथ लेंगे, उसकी  क्षमता 5000 सीटों की है, यह पूरा कार्यक्रम वहीं संपन्न होगा और जनता इस खास दिन की गवाह होगी.

स्टेडियम के कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि वे सभी आवश्यक कार्य पूरे कर कल सुबह 6 बजे तक स्टेडियम सौंप दें. शपथ ग्रहण के लिए सुबह 10 बजे से पहले विजय स्टेडियम पहुंच जाएंगे. सुबह 10 बजे से 11:30 बजे के बीच राज्यपाल द्वारा निर्धारित समय पर वे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version