CJP Protest: नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर युवाओं ने दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट किया था. आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. जिसके बाद देश की कई दिग्गज हस्तियां युवाओं के जज्बे को सलाम कर रहे. इसी बीच मशहूर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने Gen-Z के प्रदर्शन पर बड़ा बयान दिया है.
CJP Protest पर भड़के देवकीनंदन ठाकुर
कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि युवाओं ने जो आंदोलन किया और सरकार ने इस मामले में जो रिस्पांस किया, उन दोनों का ही मैं सम्मान करता हूं. उन्होंने कहा कि डिजिटल युग के गलत इस्तेमाल से भारतीय संस्कृति को नुकसान पहुंच रहा है. यह नहीं होना चाहिए.
गैजेट्स के इस्तेमाल से कमजोर हो रहे बच्चे
युवाओं के आंदोलन को लेकर देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि आज का युवा सिर्फ अच्छी शिक्षा और अच्छी चिकित्सा चाहता है. उसकी यह मांग गलत नहीं है. उन्होंने कहा कि मोबाइल और दूसरे गैजेट्स के इस्तेमाल से बच्चे शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर हो रहे हैं. वह लुंज पुंज हो रहे हैं. इसी वजह से वह सनातन प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करा रहे हैं.
क्या है सनातन प्रीमियर लीग
कथावाचक ने सनातन प्रीमियर लीग के बारे में बताया कि पहले संस्करण की सफलता के बाद इस बार प्रतियोगिता को अधिक पेशेवर, पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी बनाया गया है. इस बार टूर्नामेंट T10 के बजाय T12 फॉर्मेट में खेला जाएगा और सभी मुकाबले सिंथेटिक लेदर बॉल से होंगे, जिससे खिलाड़ियों को पारंपरिक क्रिकेट का बेहतर अनुभव मिल सके.

