बांग्लादेश में जो घटनाएं हो रही हैं, वह मानवता पर एक गहरा आघात हैं: गिरिराज सिंह

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रही हिंसा और इस्कॉन से जुड़े संत चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी पर केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने संयुक्त राष्ट्र संघ से संज्ञान लेने की अपील की है. संभल हिंसा का आरोप गिरिराज सिंह ने ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ पर लगाया. उन्‍होंने कहा, “बांग्लादेश में जो घटनाएं हो रही हैं, वह मानवता पर एक गहरा आघात हैं.

पाकिस्तान में भी इसी तरह की घटनाएं हुई थीं और यहां के ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ की जुबान बांग्लादेश पर क्यों नहीं खुलती? आज बांग्लादेश में हमारी हिंदू बहनों के साथ अत्याचार हो रहा है, मंदिरों को तोड़ा जा रहा है, हत्याएं की जा रही हैं. भारत सरकार ने और वहां के दूतावास ने इस पर पत्र लिखा है. लेकिन, यह घटना समाज पर एक बड़ा आघात है. अब समय आ गया है कि संयुक्त राष्ट्र को इस पर कड़ा एक्शन लेना चाहिए. जिस ढंग से मानवता और अल्पसंख्यकों पर प्रहार हुआ है, इस पर उन्हें संज्ञान लेना चाहिए.”

‘टुकड़े-टुकड़े गैंग वाले लोग कर रहे हैं यह सब- गिरिराज सिंह

संभल हिंसा पर गिरिराज सिंह ने कहा, “ये ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ वाले लोग यह सब कर रहे हैं. अब राहुल गांधी इस हिंसा पर क्यों नहीं बोलते. अगर सरकार मना भी करे, तो वे कभी नियमों का पालन नहीं करते. इन लोगों का मकसद सिर्फ भारत में आग लगाना है, लोगों को आपस में लड़ाना है, दंगे कराना है. वे लोग लड़े आपस में, गोलियां आपस में चलाईं, अब दोष पदाधिकारियों को दे रहे हैं. अब सवाल यह है कि गोलियां चली क्यों? लोग कैसे इकट्ठा हुए? ये सारे मुद्दे महत्वपूर्ण हैं. राहुल गांधी और अखिलेश यादव को इस पर भी अपनी जुबान खोलनी चाहिए.”

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version