Tiranga Yatra: सीएम धामी के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा, लोगों में दिखा जोश और उत्साह

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Tiranga Yatra: शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा का आयोजन किया गया. यह यात्रा स्टेडियम से नैनीताल रोड होते हुए शहीद पार्क तक जाएगी. तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा के दौरान सड़कों पर भारी भीड़ रही. इस यात्रा को भारतीय सशस्त्र बल की ओर से हाल ही में किए गए ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक विजय को समर्पित किया गया है.

यात्रा में सांसद अजय भट्ट, विधायक बंशीधर भगत, विधायक मोहन सिंह बिष्ट, विधायक सरिता आर्या, जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट सहित बहोत से नेता शामिल रहे. यात्रा में पूर्व सैनिक, स्कूली बच्चे व विभिन्न विभागों के कर्मचारी शामिल रहे. मुख्यमंत्री ने मिनी स्टेडियम हल्द्वानी से तिरंगा पार्क तक लगभग एक से डेढ़ किलोमीटर की यात्रा पैदल ही पूरी की. यात्रा में शामिल लोग वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे लगाते चल रहे थे.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version