पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की 103वीं जयंती आज, PM मोदी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PV Narasimha Rao’s Birth Anniversary: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार, 28 जून को पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की 103वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्‍ट कर लिखा, “मैं पूर्व प्रधानमंत्री श्री पीवी नरसिम्हा राव गारू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. उन्हें उनके नेतृत्व और बुद्धिमत्ता के लिए याद किया जाता है. यह हमारी सरकार के लिए सम्मान की बात है कि हमने राष्ट्र के लिए उनके समृद्ध योगदान को मान्यता देते हुए इस साल की शुरुआत में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया.”

देश के 9वें प्रधानमंत्री थे नरसिम्हा राव

1991 में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व पीएम राजीव गांधी की हत्या के बाद पी.वी. नरसिम्हा राव को भारत का 9वां प्रधानमंत्री बनाया गया था. पी.वी. नरसिम्हा राव ने 1991 से 1996 तक देश की सेवा की थी. उनका जन्म 28 जून 1921 को तत्कालीन आंध्र प्रदेश के करीमनगर में हुआ था. राव दक्षिण भारत से देश के प्रधानमंत्री बनने वाले पहले शख्स थे. नरसिम्हा राव प्रधानमंत्री बनने से पहले आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके थे.

यह भी पढ़े: Sengol Controversy: सेंगोल विवाद पर बसपा सुप्रीमो Mayawati ने सपा को घेरा, बोलीं- इनके हथकण्डों से रहें सावधान

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version