राजयोगी ब्रह्माकुमार ओमप्रकाश ‘भाईजी’ की 9वीं पुण्यतिथि आज, भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय होंगे मुख्य अतिथि

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

ब्रह्माकुमारीज के मीडिया प्रभाग के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं इंदौर ज़ोन के क्षेत्रीय निदेशक रहे राजयोगी ब्रह्माकुमार ओमप्रकाश ‘भाईजी’ की 9वीं पुण्य स्मृति दिवस आज, 24 दिसंबर को ब्रह्माकुमार ओमप्रकाश ‘भाईजी’ सभागृह, ज्ञानशिखर, ओमशांति भवन, न्यू पलासिया इंदौर में मनाया जाएगा. कार्यक्रम का आयोजन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय ज्ञानशिखर इंदौर तथा मीडिया प्रभाग (RERF) की तरफ से किया जा रहा है. कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11.30 बजे से होगा. इस अवसर पर मीडिया सेमिनार का आयोजन किया गया है.

इसका विषय स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के लिए आध्यात्मिक सशक्तिकरण- मीडिया की भूमिका होगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता उच्च शिक्षा मंत्री मध्य प्रदेश इन्दर सिंह परमार करेंगे. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के सीएमडी और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय होंगे. स्वागत एवं ब्लेसिंग ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी, क्षेत्रीय निदेशिका इंदौर ज़ोन करेंगी. विषय प्रवर्तन पूर्व कुलपति कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता वि.वि. रायपुर इंदौर डॉ. मानसिंह परमार करेंगे.

सम्मानित अतिथि के रूप में दैनिक भास्कर के संपादक अमित मंडलोई, पत्रिका संपादक इंदौर गोविंद ठाकरे, अगिन्बाण संदापक इंदौर राजेश चेलावत, प्रेस क्लब इंदौर के अध्यक्ष अरविंद तिवारी, स्टेट प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल, प्रजातंत्र इंदौर के संपादक कीर्ति राणा और स्वदेश संपादक इंदौर शक्ति सिंह परमार उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम समन्वयक नवभारत इंदौर के संपादक क्रांति चतुर्वेदी होंगे.

आपको बता दें कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री उपेंद्र राय, भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के सीएमडी और एडिटर इन चीफ हैं. आप प्रमुख पत्रकार, लेखक, प्रखर वक्ता और विचारक भी हैं. नव भारत मीडिया के निर्माण में इनका अहम योगदान रहा है और मीडिया की दुनिया में इनकी विशिष्ट पहचान है.

उपेंद्र राय जी ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत लखनऊ में ‘राष्ट्रीय सहारा’ न्यूज़ नेटवर्क से की. आ’तहलका’ और सहारा समूह में सीईओ और एडिटर-इन-चीफ की जिम्मेदारी निभा चुके है तथा ‘बिजनेस वर्ल्ड’ के भी एडिटोरियल एडवाइजर रहे हैं. तत्पश्चात ब्यूरो चीफ बनकर मुंबई पहुंचे, जहां आपने ‘स्टार न्यूज’ की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बन वरिष्ठ संवाददाता तथा ‘सीएनबीसी’ में प्रमुख संवाददाता के रूप में कार्य किया.

बतौर विशेष संवाददाता ‘स्टार न्यूज’ में काम करते हुए इसके एसोसिएट एडिटर बन गए. 2014 में पुनः ‘सहारा न्यूज नेटवर्क’ में एडिटर और न्यूज डायरेक्टर के साथ ही प्रिंटर और पब्लिशर भी रहे. सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर ‘द प्रिंटलाइन्स मीडिया ग्रुप’ के माध्यम से उपेंद्र राय जी ने आपने डिजिटल मीडिया में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तथा भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल की स्थापना की और यह डिजीटल प्लेटफार्म भी तेजी से बढ़ रहा है.

उपेंद्र राय जी को पत्रकारिता और समाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2006 में स्टार अचीवर अवॉर्ड, 2007 में स्टार पत्रकार रत्न पुरस्कार और भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया. इसके अलावा, आपको डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड, लायंस क्लब अवॉर्ड और राष्ट्रीय एकता पुरस्कार जैसे प्रतिष्ठित सम्मान भी मिले. 2019 में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन द्वारा इन्हें राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version