“आज सारी दुनिया में चल रहा है युद्ध, ये चिंता का विषय”, उत्तराखंड में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड के दौरे पर हैं. उन्होंने हल्द्वानी में कहा, “उत्तराखंड के कर्मठ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चार साल के कार्यकाल की समाप्ति पर यह बैठक आयोजित की गई है. चुनाव के समय एक जनसभा को संबोधित करते हुए मैंने कहा था कि हमारे धामी सिर्फ एक साधारण धामी नहीं, बल्कि ‘धाकड़ धामी’ हैं. उनके चार साल के कार्यकाल में उनके द्वारा किए गए कार्यों को सुनने के बाद, मैंने यह निष्कर्ष निकाला कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को सिर्फ ‘धाकड़ धामी’ नहीं, बल्कि ‘धुरंधर धामी’ कहा जाना चाहिए. उन्होंने असाधारण कार्य किया है.”

युद्ध को लेकर राजनाथ सिंह ने कहा, “आज पूरी दुनिया एक संकट के दौर से गुजर रही है. आज सारी दुनिया में युद्ध चल रहा है. यह केवल भारत के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के लिए चिंता का विषय है.”

राजनाथ सिंह ने कहा, “इस संकट की घड़ी में दुनिया का कोई देश प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकता है. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व ने हमें उस स्थिति तक पहुंचने नहीं दिया.”

रक्षा मंत्री ने कहा, “भारत ने अपना पक्ष रखते हुए स्पष्ट रूप से कहा है, और आज हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने भी कहा है कि हमें इसका समाधान संवाद और कूटनीति के माध्यम से ही निकालना होगा. जहां तक ​​भारत का सवाल है, प्रधानमंत्री मोदी ने जिस तरह से विश्व में भारत का कद बढ़ाया है, हम उनकी कितनी भी प्रशंसा कर लें, वह कम है. आज अगर हमारा भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कुछ कहता है, तो पूरी दुनिया ध्यान से सुनती है. आज यही है पूरी दुनिया में भारत का दर्जा.”

राजनाथ सिंह ने आगे कहा, “जब दुनिया में युद्ध चल रहा होता है, तो ऊर्जा और खाद्य संकट होना स्वाभाविक है. इस संकट की घड़ी में दुनिया का कोई भी देश अप्रभावित नहीं रह सकता. संभव है कि भारत भी इस संकट से प्रभावित हो, लेकिन अब तक हमारे प्रधानमंत्री ने अपनी क्षमता, योग्यता और बुद्धिमत्ता के बल पर भारत को इस संकट में नहीं फंसने दिया है, लेकिन भविष्य में क्या होगा, यह कहना मुश्किल है. आज उत्तराखंड की धरती से मैं आप सभी से अपील करता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस संकट को हल करने के लिए किए जा रहे सभी प्रयासों में सहयोग करें.”

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने क्या कहा?

हल्द्वानी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “हमारी डबल इंजन की सरकार के 4 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यह आयोजन रखा गया है. आज हमें यहां हमारे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है. 2014 के पूर्व देश की राजनीति में केवल घोटाले हुआ करते थे. 2014 के बाद प्रधानमंत्री मोदी के सफल नेतृत्व में भारत का एक ऐतिहासिक कालखंड प्रारंभ हुआ है.”

Latest News

यूरोप में अशांति के लिए इमिग्रेशन जिम्मेदार, कई साल पहले ही मैक्रों को दी थी चेतावनी- डोनाल्ड ट्रंप

Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोप के कुछ हिस्सों में बढ़ रही अशांति के लिए प्रवासियों को जिम्मेदार...

More Articles Like This

Exit mobile version