जमीन के विवाद में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की रॉड से पीट- पीटकर हत्या, आरोपी ने खुद ही थाने में जाकर किया सरेंडर

Jharkhand: झारखंड के साहिबगंज ज़िले में जमीन को लेकर चल रहे विवाद में करीबी रिश्तेदार ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों की लोहे की रॉड से पीट- पीटकर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद ही थाने में पहुंचकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. आरोपी मृतकों का करीबी रिश्तेदार है. इस हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है.

नोहा बेसरा, उनकी बेटी बड़की मुर्मू और दामाद नथानिएल के रूप में हुई पहचान

मामला साहेबगंज जिले के तालझारी थाना क्षेत्र के दूधकोल गांव का है. बजल हेम्ब्रम लोहे की रॉड लेकर पहुंचा था.  मृतकों की पहचान नोहा बेसरा, उनकी बेटी बड़की मुर्मू और दामाद नथानिएल हांसदा के रूप में हुई है. आरोपी बजल हेम्ब्रम लोहे की रॉड लेकर घर के आंगन में पहुंच गया और वहीं इस हत्या कों अंजाम दिया.

मृतकों के बीच जमीन को लेकर चल रहा था विवाद

पुलिस के मुताबिक, बजल हेम्ब्रम और मृतकों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद में उसने तीनों की हत्या कर दी. वारदात के बाद बजल खुद तालझारी थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया. वहीं पुलिस का कहना है कि उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार किया है. घटना की खबर मिलते ही तालझारी थाना प्रभारी नितेश पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है.

इस ट्रिपल मर्डर से दूधकोल गांव में छाया मातम

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जमीनी विवाद में हत्या की जानकारी मिली थी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया. उन्होंने कहा कि अभी जांच चल रही है. उन्होंने घटना के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी. इस ट्रिपल मर्डर से दूधकोल गांव में मातम छा गया है. डर का माहौल है. फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए है, जबकि पुलिस हत्या के पीछे के असली कारणों की गहराई से पड़ताल कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह मामला जमीन विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, लेकिन विस्तृत जांच के बाद ही पूरा सच सामने आ सकेगा.

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version