महाराष्ट्र में भीषण हादसाः यमराजरूपी ट्रक ने ली चार बच्चों की जान, दो गंभीर, CM ने जताया दुख

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Maharashtra Accident: महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यह दर्दनाक हादसा गढ़चिरौली जिले में हुआ है. इस हादसे में जहां चार नाबालिग बच्चों की मौत हो गई, वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि सड़क पार कर रहे बच्चों को ट्रक ने रौंद दिया.

बच्चों के सड़क पार करते समय हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, यह हादसा आज दिन कुरखेड़ क्षेत्र में हुआ. तेज रफ्तार एक ट्रक ने सड़क पार कर रहे बच्चों को रौंद दिया. हादसे के बाद स्थानीय लोग तत्काल घायल बच्चों को अस्पताल ले गए. इस हादसे में चार बच्चों की जान चली गई और दो बच्चों का गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है.

ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. ट्रक जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस घटना की जांच करते हुए फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी हैं.

हादसे पर सीएम ने जताया दुख, कहा… 
इस हादसे पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गहरा दुख जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. सीएम ने कहा कि यह बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण हादसा है. हम शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. हादसे में घायल दो नाबालिगों का इलाज गड़चिरौली के सामान्य अस्पताल में चल रहा है. मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें नागपुर एयरलिफ्ट करने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई है. राज्य सरकार ने घोषणा की है कि मृतकों के परिवार को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी और घायलों के इलाज का पूरा खर्च सरकार देगी.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version