कोचिंग सेंटर के बाद एक बार फिर धधक उठा लखनऊ, कोल्ड स्टोरेज में लगी भीषण आग

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lucknow Fire: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ एक बार फिर धधक उठी है. कोचिंग सेंटर के बाद आज 28 जून, रविवार को चिनहट स्थित हिमालयन कोल्ड स्टोरेज में भीषण आग लग गई. इस हादसे की सूचना मिलते ही तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची. फ़िलहाल फायर कर्मचारी आग पर काबू पाने की कोशिश में लगी है.

राहत-बचाव का कार्य जारी

हादसे की सूचना मिलते ही चिनहट पुलिस फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर पहुंची है. फ़िलहाल राहत-बचाव का कार्य जारी है. आग इतनी भीषण लगी है कि उसकी लपटें गोदाम की टिन शेड से साफ निकलती हुई नज़र आ रही है. राहत-बचाव दल पानी की बौछारों से आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही.

जान-माल के नुकसान की खबर नहीं Lucknow Fire

इस घटना में किसी के हताहत की ख़बर सामने नहीं आई है. दरअसल, आज सुबह टेहलने के लिए निकले लोगों ने कोल्ड स्टोरेज से धुंआ निकलते देखा. जिसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस और फायर विभाग को इसकी सूचना दी. हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. प्रशासन के अधिकारी अंदर फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं. फायर कर्मचारी आग को हाईड्रोलिक मशीन से बुझाने की कोशिश कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- अमेरिका ने 24 घंटे में ईरान पर दूसरी बार किया बड़ा हमला, ट्रंप ने दी ‘अस्तित्व खत्म’ करने की चेतावनी

कारणों की गहनता से जांच की जा रही

चिनहट थाना पुलिस फिलहाल आग के कारणों की जांच पड़ताल कर रही है. हालांकि, ये आग कैसे लगी है, इसका अभी तक सटीक कारण नहीं पता चला है. पुलिस प्रशासन हादसे की हर एंगल से जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें- पूर्व PM पीवी नरसिम्हा राव की जयंती आज, PM Modi समेत कई दिग्गज नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Latest News

अब बिना बिजली मीठी होगा समंदर का खारा पानी, चीन ने विकसित की फोटोथर्मल मटीरियल तकनीक

Sea Water: चीनी वैज्ञानिकों ने सूरज की रोशनी से चलने वाली एक ऐसी तकनीक (फोटोथर्मल मटीरियल) विकसित की है,...

More Articles Like This

Exit mobile version