Weather Alert: यूपी में अगले 7 दिनों तक तबाही मचाएगी बारिश, बिजली गिरने और आंधी का भी अलर्ट!

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में अगले 7 दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश, गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहने की संभावना है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 10 और 11 जुलाई को कहीं-कहीं भारी से अति भारी वर्षा होने का भी पूर्वानुमान जारी किया गया है. मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों तथा बिजली के खंभों से दूर रहने, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है.

उत्तर प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां तेज

प्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है. मौसम केंद्र, लखनऊ द्वारा सोमवार को जारी पूर्वानुमान के अनुसार 7 जुलाई से पूर्वी उत्तर प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां तेज होंगी और अनेक स्थानों पर बारिश होगी. 8 से 10 जुलाई तक प्रदेश के दोनों हिस्सों में व्यापक वर्षा का दौर जारी रहने के आसार हैं. मौसम विभाग ने 7 जुलाई को प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के झोंकों, जिनकी गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

कहीं-कहीं भारी से अति भारी वर्षा का अनुमान

8 और 9 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है, जबकि 10 और 11 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं भारी से अति भारी वर्षा का अनुमान है. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई. पूर्वी उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर के चुनार में सर्वाधिक 120 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई. इसके अलावा लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी में 114 मिमी, आजमगढ़ के फूलपुर में 23 मिमी, जौनपुर में 22.4 मिमी, लखनऊ में 24 मिमी तथा प्रयागराज में 8 से 9.4 मिमी तक वर्षा दर्ज की गई.

राठ में सर्वाधिक 120 मिमी वर्षा

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हमीरपुर के राठ में सर्वाधिक 120 मिमी वर्षा हुई. इसके अलावा औरैया में 68.8 मिमी, जालौन के कालपी में 60 मिमी, ललितपुर के तालबेहट में 59 मिमी, संभल के गुन्नौर में 43 मिमी, बागपत के बरौत में 32 मिमी तथा बरेली, झांसी, महोबा, मेरठ और इटावा समेत कई जिलों में मध्यम से अच्छी बारिश दर्ज की गई.

इसे भी पढ़ें. मथुरा में हादसाः तेज आवाज के साथ फटा कार का टायर, खामोश हो गई तीन की जिंदगी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version