UP News: हाथों में कलावा बांधकर आलिम ने हिंदू युवती को प्रेम जाल में फंसाया, फिर…

UP News: दिल्ली में बेरहमी से हुई एक नाबालिग लड़की की हत्या से पूरा देश हिला हुआ है। इस हत्याकांड के सामने आए वीडियो और फोटो में आरोपी हाथ में कलावा बांधे हुए दिखा था। अब लव जिहाद का ऐसा ही एक मामला बरेली से आया है, जहां एक मुस्लिम युवक ने हाथ में कलावा बांधा और हिंदू नाम रखकर कोचिंग जाने वाली लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। मंदिर में युवती की मांग भरी, उससे शारीरिक संबंध बनाया। सच्चाई सामने आने पर युवती के पैरों तले से जमीन खिसक गई। पीड़ित थाने में मामला की शिकायक दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

बरेली के देवरनिया थाना क्षेत्र में एक मुस्लिम समुदाय के युवक ने अपनी पहचान छुपा कर युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाएं और गर्भवती होने पर दवा खिलाकर गर्भपात भी करा दिया। युवती ने इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस अधिकारियों पर निर्देशन में आरोपी युवक सहित 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हो गया है। पुलिस आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

उधर, इस घटना के सामने आने के बाद युवती के परिवार ने जात-बिरादरी, बदनामी के डर से मीडिया में किसी भी तरह की बात करने से साफ इनकार कर दिया है, वहीं क्षेत्र के लोगों ने भी इस बारे में बात करने से साफ इनकार कर दिया है।

कोचिंग जाते समय हुई फ्रेंडशिप

पुलिस को पूछताछ में पीड़ित युवती ने बताया कि वह बरेली के थाना देवरनिया क्षेत्र में रहने वाली है और बरेली शहर के राजेंद्र नगर के कोचिंग सेंटर में पढ़ने के लिए जाती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात भोजीपुरा के जादौपुर गांव के रहने वाले मोहम्मद आलिम नाम के एक युवक से हुई। युवती को लगा कि वह हिंदू है। युवक आलिम की मीठी-मीठी बातों में आकर उसने उससे दोस्ती कर कर ली। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। युवती को इस बात की भनक नहीं लगी कि युवक दूसरे समुदाय का है और उसको झूठे प्रेम जाल में फंसा रहा है।

मंदिर में भरी थी मांग

पीड़ित युवती का कहना है कि प्यार की कसमें खाने के बाद मोहम्मद अलीम उसको एक दिन अपने साथ पास के ही मंदिर में ले गया और मंदिर में रखे सिंदूर से उसकी मांग भर दी। जल्द ही शादी की बात कहा। इसके बाद वह युवती को बरेली में अपने दोस्त के कमरे पर ले गया। जहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और इस दौरान युवक ने मोबाइल फोन से युवती की अश्लील फोटो और वीडियो भी बना ली और वीडियो वायरल की धमकी देने के नाम पर कई बार दुष्कर्म करता रहा।

बनाने लगा धर्म परिवर्तन का दबाव

शारीरिक संबंध बनाने के दौरान युवती गर्भवती हो गई। जिसके बाद युवती युवक के गांव पहुंची तो पता चला कि युवक दूसरे समुदाय का है। यह सच्चाई सामने आती ही युवती के पैरों तले जमीन खिसक गई। क्योंकि युवती को लगता था कि जिससे उसकी दोस्ती हुई है। वह हिंदू है, लेकिन गांव पहुंचकर पता चला कि वह मुस्लिम समुदाय से हैं और पहचान छुपाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया है। जब युवक को इस बात की भनक लगी कि युवती के सामने सच्चाई आ गई है तो वह धमकी देने लगा और युवती के साथ मारपीट भी की, जिसके बाद युवक ने युवती पर धर्म परिवर्तन कराने का दबाव डाला। युवती ने जब इस बारे में मना कर दिया तो कई बार दोनों के बीच कहासुनी हुई ।

युवती ने बताया कि आरोपी युवक आलिम ने लगातार धर्म परिवर्तन का दबाव डाला और बातों ही बातों में उसने युवती को एक ऐसी दवा खिला दी, जिससे कि उसका गर्भपात हो गया। किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी है। इस घटना के बाद युवती ने पुलिस में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई और अब न्याय की गुहार लगा रही है। हालांकि शिकायत दर्ज हो जाने के बाद पुलिस की ओर से मोहम्मद आलिम समेत परिवार के अन्य सदस्य साबिर, वाजिद, नाजिम, शिफा और मां को नामजद किया गया है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

इस संबंध में एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि बरेली थाना देवरनिया की रहने वाली युवती ने देवरनिया थाने पर प्रार्थना पत्र दिया था। दूसरे समुदाय के व्यक्ति ने अपनी पहचान छुपा कर शादी का झांसा देकर संबंध बनाएं। बाद में जब वह गर्भवती हो गई तो उसको दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। इस संबंध में 376 313 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। टीमें बनाकर अभियुक्त की तलाश की जा रही है। युवती का मेडिकल प्रशिक्षण कराकर अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी।

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version