<script type="text/javascript"">

UP News: लापता लेखपाल का खेत में मिला शव, फैली सनसनी, छानबीन में जुटी पुलिस

UP News: यूपी के बागपत जिले के एक जंगल में पांच दिनों से लापता एक लेखपाल का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई। मालूम हो कि इस इलाके में इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी है। इससे लोगों में भय बढ़ता जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, यह घटना बागपत के थाना दोघट क्षेत्र से सामने आई है। यहां पर पांच दिनों से लापता लेखपाल का शव जंगल के पास स्थित गन्ने के खेत मिला है। इस मामले में जहां लेखपाल के घर वाले कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं, वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

मालूम हो कि मृतक लेखपाल प्रवीण कुमार मुजफ्फरनगर जनपद की बुढ़ाना तहसील में तैनात थे। वह पांच दिन से लापता थे। उनके घर न पहुंचने पर परिवार के लोग आसपास सहित उनकी तलाश करने के साथ ही नाते-रिश्तेदारों से उनके संबंध में पूछताछ किया, लेकिन जब कहीं भी उनका नहीं पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामला दर्ज कर जब लेखपाल की तलाश शुरू की तो इसी बीच एक गन्ने के खेत में शव मिला। जब इस पहचान कराई गई तो वह लेखपाल का निकला। इस वारदात के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

मौके पर पहुंचे एसपी बागपत ने मामले की छानबीन की। फिलहाल शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह जानकारी सामने आई है कि करीब एक सप्ताह से बागपत के कई हिस्सों में तीन से चार लोगों की हत्या की गई है, लेकिन पुलिस अभी तक पुलिस हत्यारों तक नहीं पहुंच सकी है।

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version