Vibrant Gujarat Global Summit में पीएम मोदी बोले, दुनिया की शीर्ष 3 अर्थव्यवस्थाओं में होगा भारत, मेरी गारंटी

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Vibrant Gujarat Global Summit 2024: गुजरात की राजधानी गांधीनगर में वाइब्रेंट गुजरात समिट के 20वें संस्करण का आयोजन किया जा रहा है. इस समिट में देश भर के तमाम उद्योगजगत के धुरंधर पहुंचे हैं. वहीं, इस समिट में पीएम मोदी भी शामिल हुए. उन्होंने इस दौरान वहां पर मौजूद तमाम बिजनेसमैन को संबोधित किया.

पीएम मोदी ने कहा कि भारत की आजादी के 75 साल पूरे हुए हैं और अब भारत अगले 25 वर्षों के लक्ष्य पर काम कर रहा है, जब भारत अपनी आजादी के 100 वर्ष मनाएगा. तब तक हमने भारत को विकसित बनाने का लक्ष्य रखा है. यह 25 साल का कार्यकाल भारत का अमृतकाल है. इस अमृतकाल में यह पहली वाइब्रेंट गुजरात समिट हो रही है इसलिए इसका महत्व और बढ़ गया है.

UAE से भारत के संबंध हो रहे अच्छे

वाइब्रेंट गुजरात समिट को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि UAE के राष्ट्रपति का इस आयोजन में शामिल होना हमारे लिए बहुत खुशी की बात है. वाइब्रेंट गुजरात समिट में उनका यहां मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होना भारत और UAE के दिनों-दिन मजबूत होते आत्मीय संबंधों का प्रतीक है.

पीएम नरेंद्र मोदी ने इस वाइब्रेंट गुजरात समिट को संबोधित करते हुए कहा कि वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट को 20 वर्ष पूरे हुए हैं. बीते 20 वर्षों में इस समिट ने नए विचारों को प्लेटफॉर्म दिया है. इसने निवेश और रिटर्न के लिए नए गेटवे बनाए हैं. वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट की इस बार की थीम है- “गेटवे टू द फ्यूचर”, 21वीं सदी की दुनिया का भविष्य हमारे साझे प्रयासों से ही उज्ज्वल बनेगा. भारत ने अपने G20 अध्यक्षता के दौरान भी वैश्विक भविष्य के लिए एक रोडमैप दिया है. वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में भी हम इस विज़न को आगे बढ़ा रहे हैं.

भारत बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

इस समिट में पीएम मोदी ने कहा कि भारत विश्व मित्र की भूमिका में आगे बढ़ रहा है. आज भारत ने विश्व को यह भरोसा दिया है कि हम साझा लक्ष्य तय कर सकते हैं, अपने लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं. विश्व कल्याण के लिए भारत की प्रतिबद्धता, भारत की निष्ठा, भारत के प्रयास और भारत का परिश्रम आज की दुनिया को ज्यादा सुरक्षित और समृद्ध बना रहा है. उन्होंने आगे कहा कि आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. 10 साल पहले भारत 11वें स्थान पर था. आज सभी प्रमुख एजेंसियों का अनुमान है कि आने वाले वर्षों में भारत दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में होगा. दुनिया भर के लोगों को अपना विश्लेषण करने दीजिए, लेकिन यह मेरी गारंटी है कि ऐसा होगा.

यह भी पढ़ें: मुकेश अंबानी बोले, देश में किया 12 लाख करोड़ का निवेश, पीएम मोदी के लिए कही ये बात

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version