VIDEO: “श्रीलंका से वापस आते समय रामसेतु के हुए दिव्य दर्शन”, बोले PM मोदी- ‘हम सभी पर बनी रहे प्रभु श्रीराम की कृपा’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का 3 दिवसीय श्रीलंका दौरा रविवार को संपन्न हो गया. कोलंबो से लौटते समय जब पीएम मोदी का विमान रामेश्वरम में समुद्र के ऊपर उड़ान भर रहा था, उसी दौरान उन्होंने विमान में बैठे-बैठे “श्री रामसेतु” का दर्शन किया. रामनवमी के दिन “श्री रामसेतु” का उड़ते विमान से दर्शन करना का यह वीडियो पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर शेयर किया है. .
रामसेतु के दर्शन करने की जानकारी देते हुए पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “आज रामनवमी के पावन अवसर पर श्रीलंका से वापस आते समय आकाश से रामसेतु के दिव्य दर्शन हुए. ईश्वरीय संयोग से मैं जिस समय रामसेतु के दर्शन कर रहा था, उसी समय मुझे अयोध्या में रामलला के सूर्य तिलक के दर्शन का भी सौभाग्य मिला. मेरी प्रार्थना है, हम सभी पर प्रभु श्रीराम की कृपा बनी रहे.”

पंबन ब्रिज का किया उद्घाटन

पीएम मोदी श्री लंका की यात्रा खत्म कर आज, 06 अप्रैल को तमिलनाडु पहुंचे, जहां उन्होंने रामेश्वरम में समुद्र पर बने पंबन वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज का उद्घाटन किया. उन्होंने सड़क पुल से एक ट्रेन और एक जहाज को हरी झंडी दिखाई. साथ ही पुल के संचालन को देखा और जानकारी ली.
Latest News

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को 1330 दोहों वाली कौन सी किताब गिफ्ट की? जानें इसका रूस से क्या है कनेक्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को प्रसिद्ध तमिल कृति ‘तिरुक्कुरल’ का रूसी अनुवाद भेंट किया. 133 अध्यायों और 1,330 दोहों वाली इस रचना का संबंध भारत और रूस के पुराने साहित्यिक जुड़ाव से भी बताया जाता है.

More Articles Like This

Exit mobile version