Vijay Diwas 2023: PM मोदी ने वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि, कहा- ‘भारत उनके बलिदान को करता है सलाम’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Vijay Diwas 2023: भारत में हर साल 16 दिसंबर को विजय दिवस मनाया जाता है. भारतीय सेना ने साल 1971 में आज ही के दिन पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी और बांग्लादेश को आजादी मिली थी. पूरा देश आज इस ऐतिहासिक विजय के नायक रहे भारतीय सेना के वीर जवानों के शौर्य और बलिदान को सलाम कर रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए सभी बहादुर नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की है. उन्‍होंने लिखा- आज विजय दिवस पर हम उन सभी बहादुर नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने 1971 में भारत की सेवा करते हुए एक निर्णायक जीत सुनिश्चित की थी.

भारत वीरों के बलिदान को करता है सलाम

पीएम मोदी ने आगे लिखा- उनकी वीरता और समर्पण देश के लिए बेहद गर्व का स्रोत है. उनके बलिदान और अटूट भावना हमेशा लोगों के दिलों और हमारे राष्ट्र के इतिहास में अंकित रहेगी. भारत उनके साहस को सलाम करता है और उनकी अदम्य भावना को याद करता है.

पाकिस्तानी सेना ने किया था आत्मसमर्पण

बता दें, भारत ने साल 1971 की जंग में पाकिस्तानी सेना को आत्मसमर्पण करने पर मजबूर कर दिया था. भारत ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए थे और बांग्लादेश नाम का नया देश अस्तिव में आया था. हर साल 16 दिसंबर को देश में विजय दिवस मनाया जाता है.

ये भी पढ़े: Petrol Diesel Prices: बिहार में महंगा, तो UP में सस्‍ता हुआ पेट्रोल डीजल, जानें आपके शहर में क्‍या है नई कीमत?

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version