विराट-अनुष्का पहुंचे प्रेमानंद महाराज के आश्रम, पैरों में नहीं थी चप्पल, दोनों ने मास्क से ढका था अपना चेहरा

Vrindavan: क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एक बार फिर वृंदावन पहुंचे हैं. जहां उन्होंने प्रेमानंद महाराज के आश्रम में स्पॉट किया गया. दोनों बेहद आम से कपड़ों में दिखे. दोनों ने ही अपने चेहरों को मास्क से कवर किया हुआ था. विराट और अनुष्का के सोशल मीडिया पर ढेर सारे वीडियो सामने आए. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पिछले ही महीने आईपीएल के बाद आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे थे. जहां दोनों ने कुछ समय बिताया. तब भी उनके कई क्लिप सामने आए थे.

वृंदावन में साथ में नजर आते हैं

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली नंगे पैर नजर आए. अनुष्का शर्मा और विराट के हाथ में प्रसाद के डोंगे भी नजर आते हैं. कपल अक्सर वृंदावन में साथ में नजर आते हैं. दोनों ही प्रेमानंद महाराज के भक्त है. अनुष्का शर्मा के पिता भी अक्सर उनके साथ स्पॉट होते हैं. हालांकि वह बच्चों को कैमरों से दूर रखते हैं और अकेले ही नजर आते हैं.

2017 में ग्रैंड तरीके से की थी शादी 

बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत तक कई सितारे ऐसे हैं जो प्रेमानंद महाराज के दरबार में अक्सर आते हैं. राजपाल यादव, मीका सिंह, बी-प्राक, जैस्मिन, मोहित रैना, भाग्यश्री, कैलाश खेर से लेकर आशुतोष राणा तक वृंदावन में स्पॉट हो चुके हैं. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में ग्रैंड तरीके से शादी की थी. दोनों दो बच्चों के माता पिता हैं. एक बेटा अकाय और एक बेटी वामिका. दोनों ही बच्चों को लाइमलाइट और चमक-दमक से दूर रखते हैं.

बच्चों का कभी चेहरा भी नहीं दिखाया

आजतक एक्ट्रेस ने बच्चों का कभी चेहरा भी नहीं दिखाया है. वह कई बार फैंस और पैप्स से रिक्वेस्ट कर चुके हैं कि उनकी प्राइवेसी का ध्यान रखा जाए.

इसे भी पढ़ें. दिल्ली के बाद अब पटना में छात्रों का राजभवन  मार्च, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, छोड़े गए आंसू गैस

Latest News

आंखें खुली और शरीर सुन्न…सोते समय क्यों लॉक हो जाता है शरीर, जानिए क्या है स्लीप पैरालिसिस

Sleep Paralysis: सोचिए किसी रात में आपकी आंख खुले और आपको कमरे के आसपास की सभी चीजें महसूस हो,...

More Articles Like This

Exit mobile version