छत्तीसगढ़ ने रचा नया इतिहास, CM विष्णुदेव साय ने कहा- ‘स्किल इंडिया मिशन ने…’

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Vishnu Deo Sai : भारत-विकसित छत्‍तीसगढ़ के लक्ष्‍य को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि लक्ष्य की प्राप्ति के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है. सीएम विष्‍णु देवसाय ने भिलाई स्थित रूंगटा यूनिवर्सिटी में आयोजित विश्व युवा कौशल उत्सव 2025 के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज किया जाएगा. इस दौरान गोल्ड बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम ने 8183 प्रतिभागियों को इसका प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है.

डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में शिक्षा का हुआ विस्‍तार

जानकारी देते हुए सीएम साय ने कहा कि भिलाई को इस्पात नगरी के साथ-साथ मिनी इंडिया भी कहा जाता है. इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में रूंगटा यूनिवर्सिटी का योगदान अत्यंत सराहनीय है. उनका कहना है कि डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में उच्च शिक्षा संस्थानों का विस्तार हुआ और वर्तमान समय में 15 मेडिकल कॉलेज और लॉ यूनिवर्सिटी जैसे राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित संस्थान कार्यरत हैं.

सुशासन की स्थापना के लिए ठोस प्रयास

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों क्षेत्रों में समान रूप से उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त की हैं. इसके साथ ही पिछले कुछ वर्षों की बात करें तो वर्तमान के बीते डेढ़ वर्षों में सुशासन की स्थापना के लिए ठोस प्रयास हुए हैं. इस दौरान शासन को पारदर्शी बनाने हेतु अधिकांश सेवाएं ऑनलाइन की गई हैं, जिसके कारण भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण हुआ है.

नवा रायपुर में स्थापित एआई डाटा सेंटर पार्क

इस कार्यक्रम के दौरान उन्‍होंने कहा कि हाल ही में नवा रायपुर में फार्मास्युटिकल कंपनी का शुभारंभ हुआ है. बता दें कि यह दो कारणों से संभव हुआ- पहला, नवा रायपुर को फार्मा हब के रूप में विकसित किया गया है  और दूसरा, फार्मा उद्योग के लिए नई नीति में विशेष प्रावधान किए गए हैं. इसके साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार ने देश का पहला एआई डाटा सेंटर पार्क भी नवा रायपुर में स्थापित किया है.

ऐतिहासिक उपलब्धि पर दी बधाई

इस दौरान सीएम साय ने निजी संस्थानों, विशेषकर रूंगटा यूनिवर्सिटी की सराहना की और कहा, वे पूर्ण रूप से राज्य सरकार के प्रयासों में सहभागी बनकर छत्तीसगढ़ को स्किल हब के रूप में विकसित कर रहे हैं. ऐसे में उन्होंने प्रतिभागियों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी. इस कार्यक्रम में 8183 युवाओं को ऑनलाइन माध्यम से विभिन्न कौशलों का प्रशिक्षण दिया गया.

हार्वर्ड-कैम्ब्रिज कॉलेजों के बीच एमओयू पर किए हस्ताक्षर

सीएम साय ने 25 चयनित प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. जानकारी देते हुए बता दें कि गूगल, आईबीएम और इंटरनेशनल काउंसिल के साथ संयुक्त डिग्री कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. इसके साथ ही हार्वर्ड और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालयों के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा सबसे अधिक प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देने के कीर्तिमान की पुष्टि की गई.

युवाओं को प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में क्रांतिकारी कदम

इस कार्यक्रम के अवसर पर सांसद विजय बघेल और विधायक रिकेश सेन ने भी संबोधित करते हुए ऐतिहासिक आयोजन की सराहना की और कहा कि यह पहल युवाओं को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में क्रांतिकारी कदम है. इस दौरान रूंगटा यूनिवर्सिटी के कुलपति संतोष रूंगटा ने स्वागत उद्बोधन में कॉलेज के गतिविधियों की जानकारी दी और संस्थान राज्य सरकार के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ को ग्लोबल स्किल हब बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है.

इसे भी पढ़ें :- सीरिया में हमले के बाद इजरायल पर भड़के थे ट्रंप, नेतन्याहू को दी नसीहत

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This