मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम से लाखों रूपये की जर्सी हुई चोरी, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

Wankhede Stadium : वर्तमान समय में मुंबई में स्थित वानखेड़े स्टेडियम से चौंकानें वाला मामला सामने आया है. बता दें कि वानखेडे स्टेडियम के सेकंड फ्लोर पर स्थित स्टोर से 6.52 लाख रुपये की जर्सी चुरा ली गई है. इस दौरान सिक्योरिटी गार्ड पर जर्सी चोरी करने का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि लगभग 261 जर्सी चुराई गई है. इस मामले की कार्रवाई करते हुए आरोपी सिक्योरिटी गार्ड फारुख असलम खान को गिरफ्तार कर लिया है.

लाखों की जर्सी हुई चोरी

ऐसे में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि वानखेड़े  स्टेडियम की दूसरी मंजिल पर स्थित बीसीसीआई के आधिकारिक मर्चेंडाइज स्टोर से 6.52 लाख रुपये के मूल्य की 261 आधिकारिक आईपीएल खिलाड़ियों की जर्सी चोरी हुई है. इस चोरी को लेकर सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 306 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है.

BCCI के मर्चेंडाइज स्टोर से जर्सी हुई चोरी

बता दें कि 13 जून 2025 को BCCI के मर्चेंडाइज स्टोर से ये जर्सी चोरी हुई थी. इसके साथ ही  17 जुलाई, 2025 को आधिकारिक शिकायत तौर पर दर्ज की गई थी. ऐसे में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि माहिम के रहनेवाले बीसीसीआई कर्मचारी हेमंग भारत कुमार अमीन  ने इस मामले में शिकायत दर्ज की थी.  प्राप्‍त जानकारी के अनुसार प्रत्येक जर्सी की कीमत लगभग 2500 है.

आरोपी ने स्‍टॉक को ऑनलाइन बेचा

इसस मामले को लेकर चोरी करने वाले के आरोपी सिक्योरिटी गार्ड फारुख असलम खान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और ये भी बताया कि गार्ड को जुए की भी की लत थी.  उसने उसी में पैसे गंवा दिए थे.  पूछताछ के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि उसने इस स्टॉक को ऑनलाइन बेचा. हालांकि अभी तक यह स्‍पष्‍ट नहीं हो पाया है कि उसने पूरे स्टॉक को कितने रूपए में बेचा है.

  इसे भी पढ़ें :- चीन में आई तबाही, प्राकृतिक आपदा से 34 लोगों की मौत, 80 हजार लोगों को किया गया रेस्क्यू

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version