राजधानी दिल्ली में अभी नहीं थमेगा वर्षा का दौर, इन दो राज्यों में बाढ़ की आशंका

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Weather Update: देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है. मानसूनी बारिश के कारण कई शहरों में बाढ़ की स्थिति हो गई है. राजधानी दिल्ली के साथ आसपास के क्षेत्रों में बारिश के कारण मौसम खुशनुमा बना हुआ है, लेकिन लोगों को वाटरलॉगिंग की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अभी आने वाले 2 से 4 दिनों से यही स्थिति रहने की संभावना है. मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटे के लिए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं, राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, गुजराच, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

दिल्ली के मौसम का हाल

राजधानी दिल्ली के मौसम की बात करें तो यहां पर गुरुवार दोपहर से ही हल्की से मध्यम बारिश हो रही है. आज सुबह भी दिल्ली एनसीआर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई है, जिस कारण मौसम खुशनुमा हो गया है. हालांकि, शुक्रवार को बादलों के बीच धूप भी निकली जिससे मिलाजुला असर देखने को मिला है. मौसम विभाग के अनुसार रविवार तक राजधानी दिल्ली में मौसम का यही रंग देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह के अंत तक राजधानी दिल्ली में औसत अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री से आसपास रह सकता है.

इन दो राज्यों में बाढ़ के आसार

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग के अनुसार इन दोनों राज्यों में भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग की मानें तो उत्तरी तेलंगाना के जिलों में भारी बरसात की संभावना है. भारी बारिश के कारण तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में बाढ़ का खतरा बना हुआ है. तटीय इलाकों में बारिश होने से नदियों में जलस्तर बढ़ रहा है. वहींं, कोमाराम भीम आसिफाबाद, मंचेरियल और मुलुगु जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मौसम विभाग का कहना है कि अगर कोई खास जरुरी काम ना हो तो घर से बाहर निकलने से बचें.

यूपी के मौसम का हाल

अगर उत्तर प्रदेश के मौसम की बात करें तो यहां पर बारिश का कहर जारी है. भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है. इस सप्ताह के अंत में बुंदेलखंड क्षेत्र के ललितपुर, झांसी, महोबा, कुशीनगर, महराजगंज, पीलीभीत, बरेली और रामपुर में बारिश हो सकती है. राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां पर बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version