दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, Indigo ने उड़ानें रोकीं, ऑरेंज अलर्ट जारी

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में इस हफ्ते के पहले दिन की शुरुआत बारिश के साथ हुई है. झमाझम बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है, लेकिन कुछ इलाकों में जलभराव से परेशानी भी हो रही है. पिछले कुछ घंटों में मध्यम से तेज बारिश को लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

बारिश के कारण वाहनों की गति धीमी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद और उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद-नोएडा जैसे शहरों में रविवार रात से ही बारिश का सिलसिला शुरू हुआ, जो सोमवार की सुबह तक जारी है. दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश के कारण वाहनों की गति धीमी हो गई. आईएसबीटी कश्मीरी गेट इलाके में जाम लगा रहा. कुछ जगह जलभराव की स्थिति भी देखी गई है. दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था. आगे भी दिल्ली और आसपास के कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की आशंका है. मौसम विभाग के मुताबिक, आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. अगले 2 दिनों में भी दिल्ली में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.

हवाई उड़ानों पर पड़ा बारिश का असर

फिलहाल सोमवार को हुई बारिश का असर हवाई उड़ानों पर पड़ा है. खराब मौसम को देखते हुए एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने अपनी कुछ उड़ानों को रोक दिया है. इंडिगो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी. इंडिगो ने ट्रेवल एडवाइजरी जारी करते हुए लिखा, “दिल्ली में लगातार बारिश हो रही है और लगातार बारिश के कारण उड़ानों का संचालन प्रभावित हो रहा है. कुछ उड़ानें फिलहाल रोक दी गई हैं. कृपया आश्वस्त रहें, हमारी टीमें हवाई यातायात नियंत्रण के साथ मिलकर काम कर रही हैं और जैसे ही परिस्थितियां अनुकूल होंगी, हम आपको आगे बढ़ा देंगे.” इंडिगो ने यात्रियों को एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले ऐप पर फ्लाइट का अपडेट लेने की सलाह दी है.

इंडिगो ने कहा, “एयरपोर्ट जाने से पहले कृपया हमारी वेबसाइट या ऐप पर अपनी उड़ान की स्थिति जांच लें. साथ ही, यात्रा के लिए कुछ अतिरिक्त समय दें, क्योंकि ट्रैफिक की रफ्तार धीमी हो सकती है.”

ये भी पढ़ें- Amarnath Yatra को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह, 4 दिन में दर्शनार्थियों की संख्या 70 हजार के पार

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version