बंगाल में ISI का संदिग्ध जासूस गिरफ्तार, एक सहयोगी भी हिरासत में, भारत-बांग्लादेश सीमा से पकड़े गए दोनो PAK नागरिक

Must Read

Kolkata: पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार्य बल (STF) को भारत-बांग्लादेश सीमा के पास एक बड़ी सफलता मिली है. STF ने उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव से एक संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक राणा रऊफ उर्फ वहाब आलम को गिरफ्तार किया है, जिसके पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से संबंध होने का गहरा संदेह है. वहीं, कोलकाता के टोपसिया इलाके से उसके एक सहयोगी को भी हिरासत में लिया गया है.

एसटीएफ ने बनगांव इलाके में अभियान चलाया

अधिकारियों के अनुसार, पाकिस्तान के फैसलाबाद निवासी वहाब आलम को उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव से गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने बनगांव इलाके में तलाश अभियान चलाया और रऊफ को गिरफ्तार कर लिया. जांचकर्ताओं के अनुसार, रऊफ के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से संबंध हो सकते हैं.

गतिविधियों, संपर्कों और आवाजाही की जांच

वे भारत में रऊफ की गतिविधियों, संपर्कों और आवाजाही की जांच कर रहे हैं. अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार देर रात टोपसिया से एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था, जिसका कथित तौर पर रऊफ के साथ संबंध है. उसकी पहचान उजागर नहीं की गई है. अधिकारियों के मुताबिक, उसने रऊफ की कई तरह से मदद की थी. जांचकर्ताओं के अनुसार, रऊफ 2012 में नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में दाखिल हुआ था.

पता लगाने की भी कोशिश

एक अधिकारी ने बताया कि भारत में प्रवेश करने और बाद में पश्चिम बंगाल में बसने से पहले वह कुछ समय तक नेपाल में रहा था. अधिकारियों के अनुसार, रऊफ देश में विभिन्न ट्रेनों और सशस्त्र बलों की गतिविधियों पर नजर रख रहा था. एसटीएफ के एक अधिकारी ने कहा कि हम यह पता लगाने की भी कोशिश कर रहे हैं कि वह किस तरह की जानकारी जुटा रहा था और क्या वह जानकारी देश के बाहर किसी को भेजी जा रही थी.

गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ

उन्होंने कहा कि टोपसिया से गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है ताकि रऊफ के साथ उसके संबंधों की गहराई का पता लगाने के साथ ही इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता का भी पता लगाया जा सके.

इसे भी पढ़ें. जम्मू-कश्मीरः श्रीनगर में निकली तिरंगा यात्रा, LG मनोज सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी, तस्वीरों में देखें नजारा

Latest News

नहीं रहे चीन के पूर्व PM झू रोंगजी, जबरदस्त आर्थिक तेजी लाने में निभाई थी अहम भूमिका

Former Chinese PM passes away: चीन के पूर्व प्रधानमंत्री झू रोंगजी का 98 साल की उम्र में निधन हो...

More Articles Like This