UAE में बने पहले हिंदू मंदिर में किस भगवान की होगी पूजा? जानिए डिटेल

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Abu Dhabi Mandir: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय यूएई के दौरे पर हैं. आज उनके दौरे का दूसरा दिन है. पीएम मोदी आज शाम अबू धाबी में बने भव्य हिंदू मंदिर BAPS का उद्घाटन करेंगे. जानकारी के अनुसार इस मंदिर का उद्घाटन शाम को 4 बजकर 30 मिनट पर किया जाएगा. अबू धाबी में बने इस मंदिर को BAPS द्वारा निर्मित कराया गया है.

दरअसल, BAPS का मतलब बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामिनारायण संस्था चैरिटी धर्मार्थ संस्था से है. ये संस्था स्वामीनारायण संप्रदाय से जुड़ी है. इनके आराध्य स्वामी नारायण महाप्रभु थे. जिनका जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ था. आइए आपको बताते हैं कि इस मंदिर में कौन कौन सी देव प्रतिमाएं विराजित हैं.

यूएई में बने मंदिर में किसकी होगी पूजा?

अबू धाबी में बने पहले मंदिर की चर्चा पूरे विश्व में है. आज यानी बसंत पंचमी के दिन इस मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कराई जा रही है. यह मंदिर स्वामीनारायण संप्रदाय से संबंधित है. जानकारी के अनुसार मंदिर में स्वामीनारायण संप्रदाय के आराध्य स्वामी नारायण महाप्रभु की मंदिर के गर्भ गृह में विशाल प्रतिमा विराजमान है.

अन्य प्रतिमाओं की भी होगी पूजा

अबू धाबी में बने मंदिर में स्वामी नारायण महाप्रभु के अलावा सीता-राम, लक्ष्मण जी, हनुमान जी, शिव-पार्वती का विग्रह, राधा-कृष्ण, श्री गणेश, जगन्नाथ स्वामी और भगवान अयप्पा समेत कई अन्य देवी देवाताओं की भी पूजा की जाएगी.

स्वामी नारायण महाप्रभु के बारे में

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार स्वामी नारायण महाप्रभु का जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ था. उनका बचपन का नाम घनश्याम पांडे हुआ करता था. बाद में उनको स्वामी नारायण नाम से जाना जाने लगा. वहीं, आगे चलकर वह स्वामीनारायण संप्रदाय के संस्थापक बने. बताया जाता है कि बचपन से ही स्वामी नारायण महाप्रभु आध्यात्मिक प्रवृति के थे. कहा जाता है कि उन्होंने रामनगरी अयोध्या में रहकर वेद-शास्त्रों का अध्यन कर अपनी शिक्षा प्राप्त की. इनकी दिव्य लीलाओं की गाथा के कारण इन्हें अवतार पुरुष माना जाने लगा.

यह भी पढ़ें: Ghaziabad News: फूलों के खिलने और नई फसल के आने का त्योहार है बसंत पंचमी: श्रीमहंत नारायण गिरि

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version