Yamunotri Dham Yatra: यमुनोत्री धाम में पहुंचे जरूरत से ज्यादा श्रद्धालु, प्रशासन ने की लोगों से ये अपील

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Yamunotri Char Dham Yatra: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में स्थित यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के दिन खुल गए हैं. जिसके बाद से भारी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं. यमुनोत्री धाम में जरुरत से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच गए हैं. क्षमता से अधिक श्रद्धालु पहुंचने की वजह से यहां लोगों की जान का जोखिम बढ़ गया है. लोगों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चिंताएं बढ़ गई हैं. पुलिस ने आज यानी रविवार को यमुनोत्री धाम की यात्रा स्थगित करने की अपील की है.

बढ़ सकता है जान का जोखिम

दरअसल, बीते 10 मई को अक्षय तृतीया के दिन केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम के साथ यमुनोत्री धाम के कपाट भी खुल चुके हैं. ऐसे में भारी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं. उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में शामिल यमुनोत्री धाम में आज रविवार सुबह ही जरुरत से ज्यादा भीड़ जुट गई है. ऐसे में लोगों की सुरक्षा और जान के जोखिम की चिंता अब प्रशासन को सता रही है. क्योंकि इससे ज्यादा श्रद्धालुओं के वहां जाने पर जोखिम बढ़ सकता है. इसलिए पुलिस ने श्रद्धालुओं को आज की यात्रा कैंसिल करने की अपील की है.

पुलिस ने की ये अपील

उत्तराखंड पुलिस ने यमुनोत्री धाम में जरुरत से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए अपील किया है. पुलिस ने पोस्ट में कहा है कि, “आज श्री यमुनोत्री धाम पर क्षमता के अनुसार पर्याप्त श्रद्धालु यात्रा के लिये पहुँच चुके हैं. अब और अधिक श्रद्धालुओं को भेजना जोखिम भरा है. जो भी श्रद्धालु आज यमुनोत्री यात्रा पर आने जा रहे हैं, उनसे विनम्र अपील है कि आज यमुनोत्री जी की यात्रा स्थगित करें.

ज्ञात हो कि पिछले कुछ दिनों से यमुनोत्री यात्रा के वीडियोज सामने आ रहे हैं जिसमें साफ देखा जा सकता है कि यमुनोत्री में क्षमता से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. वीडियोज और तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि यमुनोत्री धाम की पैदल यात्रा में ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु दिखाई दे रहे हैं. 10 मई से शुरू हुई इस यात्रा का आज यानी रविवार को तीसरा दिन है. श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रविवार को यहां आने वाले लोगों को यात्रा स्थगित करने की अपील की गई है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version